📖 निर्णयसिन्धु · द्वितीय परिच्छेद — चैत्र से फाल्गुन तक मास-क्रम से व्रत-पर्व · पृष्ठ 13/87
वैशाखपौर्णमास्यां
वैशाखपौर्णमास्यां विशेषोऽपरार्के जाबालिनोक्तः– 'शृतान्नमुदकुम्भं च वैशाख्यां च विशेषतः। निर्दिश्य धर्मराजाय गोदानफलमाप्नुयात्॥ सुवर्णतिलयुक्तैस्तु ब्राह्मणान्सप्त पञ्च च। तर्पयेदुदपात्रैस्तु ब्रह्महत्यां व्यपोहति॥' इति। उदकुम्भदानमत्रस्त्वक्षय्यतृतीयाप्रकरणे उक्तः। भविष्येऽपि– 'वैशाखी कार्तिकी माघी तिथयोऽतीव पूजिताः। स्नानदानविहीनास्ता न नेयाः पाण्डुनन्दन॥' अत्र कृष्णाजिनदानं कार्यम्। तथा च विष्णुः– 'कृष्णाजिने तिलान्कृष्णान्हिरण्यं मधुसर्पिषी। ददाति यस्तु विप्राय सर्व तरति दुष्कृतम्॥' इति॥
वैशाख पूर्णिमा में विशेष — अपरार्क में जाबालि ने कहा है: 'वैशाखी (पूर्णिमा) को विशेष रूप से पका हुआ अन्न और जल-भरा घड़ा धर्मराज (यम) के निमित्त देकर मनुष्य गोदान का फल पाता है। सुवर्ण और तिल से युक्त जलपात्रों द्वारा सात या पाँच ब्राह्मणों को तृप्त करे तो ब्रह्महत्या (का पाप) भी दूर होता है।' उदकुम्भ-दान का मन्त्र अक्षय्य तृतीया के प्रकरण में कहा जा चुका है। भविष्यपुराण में भी: 'हे पाण्डुनन्दन! वैशाखी, कार्तिकी और माघी — ये (पूर्णिमा) तिथियाँ अत्यन्त पूजित हैं; इन्हें स्नान-दान के बिना नहीं बिताना चाहिए।' इस दिन कृष्णाजिन (काले मृग-चर्म) का दान करना चाहिए। जैसा विष्णु ने कहा है: 'जो कृष्णाजिन पर काले तिल, सोना, मधु और घी रखकर ब्राह्मण को देता है, वह सब दुष्कर्मों से तर जाता है।'
इति श्रीरामकृष्णभट्टसूरिसूनुकमलाकरभट्टकृते कालनिर्णयसिन्धौ वैशाखमासः॥
इस प्रकार श्री रामकृष्ण भट्ट के पुत्र कमलाकर भट्ट द्वारा रचित कालनिर्णयसिन्धु में वैशाख मास (का निर्णय) समाप्त।
रम्भाव्रतम्
वृषसङ्क्रान्तौ पूर्वाः षोडश घटिकाः पुण्यकालः। रात्रौ सङ्क्रमे सति प्रागेवोक्तम्॥ ज्येष्ठशुक्लतृतीयायां रम्भाव्रतमुक्तं माधवीये भविष्ये– 'भद्रे कुरुष्व यत्नेन रम्भाख्यं व्रतमुत्तमम्। ज्येष्ठशुक्लतृतीयायां स्नाता नियमतत्परा॥' इति। सा पूर्वविद्धा ग्राह्या। 'बृहत्तपा तथा रम्भा सावित्री वटपैतृकी। कृष्णाष्टमी च भूता च कर्तव्या सम्मुखी तिथिः॥' इति स्कान्दोक्तेः॥
वृष संक्रान्ति में (संक्रमण से) पहले की सोलह घड़ियाँ पुण्यकाल हैं; रात्रि में संक्रमण हो तो (निर्णय) पहले ही कहा जा चुका है। ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को रम्भाव्रत — माधवीय में भविष्यपुराण से: 'हे भद्रे! ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को स्नान करके, नियम में तत्पर होकर, यत्न से रम्भा नामक उत्तम व्रत करो।' यह तृतीया पूर्वविद्धा (द्वितीया-युक्त) लेनी चाहिए, क्योंकि स्कन्दपुराण का वचन है: 'बृहत्तपा, रम्भा, सावित्री, वट-पैतृकी, कृष्णाष्टमी और भूता (चतुर्दशी) — इनमें सम्मुखी (पूर्व-तिथि से विद्ध) तिथि ही करनी चाहिए।'
दशहरा। —
दशहरा —
ज्येष्ठशुक्लदशमी
ज्येष्ठशुक्लदशमी दशहरा। तदुक्तं हेमाद्रौ ब्राह्मे– 'ज्येष्ठे मासि सिते पक्षे दशमी हस्तसंयुता। हरते दश पापानि तस्माद्दशहरा स्मृता॥” इति। वाराहेऽपि–'दशमी शुक्लपक्षे तु ज्येष्ठे मासि कुजेऽहनि। अवतीर्णा यतः स्वर्गात् हस्तक्षे च सरिद्वरा॥ हरते दशपापानि तस्माद्दशहरा स्मृता॥” इति। स्कान्दे तु दशयोगा उक्ताः। 'ज्येष्ठे मासि सिते पक्षे दशम्यां बुधहस्तयोः। व्यतीपाते गरानन्दे कन्याचन्द्रे वृषे रवौ॥ दशयोगे नरः स्नात्वा सर्वपापैः प्रमुच्यते॥' इति। अत्र बुधभौमयोः कल्पभेदेन व्यवस्था। इयं च यत्रैव योगबाहुल्यं सैव ग्राह्या। योगाधिक्ये फलाधिक्यात्। ज्येष्ठे मलमासे सति तत्रैव दशहरा कार्या, न तु शुद्धे। 'दशहरासु नोत्कर्षश्चतुर्ष्वपि युगादिषु।' इति हेमाद्रौ ऋष्यशृङ्गोक्तेः। तथा स्कान्दे– 'यां काञ्चित्सरितं प्राप्य दद्यादयै तिलोदकम्। मुच्यते दशभिः पापैः स महापातकोपमैः॥' अत्र विशेषः काशीखण्डे– 'ज्येष्ठे मासि सिते पक्षे प्राप्य प्रतिपदं तिथिम्। दशाश्वमेधके स्नात्वा मुच्यते सर्वपातकैः॥ एवं सर्वासु तिथिषु क्रमस्नायी नरोत्तमः। आ शुक्लपक्षदशमीं प्रतिजन्माघमुत्सृजेत्॥' तथा– 'लिङ्गं दशाश्वमेधेशं दृष्ट्वा दशहरातिथौ। दशजन्मार्जितैः पापैस्त्यज्यते नात्र संशयः॥' तथा भविष्योत्तरकाशीखण्डयोः– 'निशायां जागरं कृत्वा समुपोष्य च भक्तितः। पुष्पैर्गन्धैश्च नैवेद्यैः फलैश्च दशसङ्ख्यया॥ तथा दीपैश्च ताम्बूलैः पूजयेच्छ्रद्धयान्वितः। स्नात्वा भक्त्या तु जाह्नव्यां दशकृत्वो विधानतः॥ दशप्रसृतिकृष्णांश्च तिलान्सर्पिश्च वै जले। सक्तुपिण्डान् गुडपिण्डान्दद्याच्च दशसङ्ख्यया॥ ततो गङ्गातटे रम्ये हेम्ना रूप्येण वा तथा। गङ्गायाः प्रतिमां कृत्वा वक्ष्यमाणस्वरूपिणीम्॥ संस्थाप्य पूजयेद्देवीं तदलाभे मृदापि च। अथ तत्राप्यशक्तश्चेल्लिखेत्पिष्टेन वै भुवि॥ वक्ष्यमाणेन मन्त्रेण कुर्यात्पूजां विशेषतः। नारायणं महेशं च ब्रह्माणं भास्करं तथा॥ भगीरथं च नृपतिं हिमवन्तं नगेश्वरम्। गन्धपुष्पादिभिः सम्यग्यथाशक्ति प्रपूजयेत्॥ दशप्रस्थांस्तिलान्दद्याद्दशविप्रेभ्य एव च। दशप्रस्थान्यवान्दद्याद्दशसङ्ख्या गवीस्तथा॥' प्रस्थः = षोडशपलानि। पलं तु– 'मुष्टिमात्रं पलं स्मृतम्' इति महार्णवे उक्तम्। 'मत्स्यकच्छपमण्डूकमकरादिजलेचरान्। हंसकारण्डवबकचक्रटिट्टिभसारसान्॥ कारयित्वा यथाशक्ति स्वर्णेन रजतेन वा। तदलाभे पिष्टमयानभ्यर्च्य कुसुमादिभिः॥ गङ्गायां प्रक्षिपेदाज्यदीपांश्चैव प्रवाहयेत्। पुष्पाद्यैः पूजयेद्गङ्गां मन्त्रेणानेन भक्तितः॥ ‘–“ॐ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गङ्गायै नमो नमः” इति मत्रं तु यो मर्त्यो दिने तस्मिन्दिवानिशम्। जपेत्पञ्चसहस्राणि दशधर्मफलं लभेत्॥' काशीखण्डे त्वन्यो मन्त्र उक्तः– 'नमः शिवायै प्रथमं नारायण्यै पदं ततः। दशहरायै पदमिति गङ्गायै मन्त्र एष वै॥ स्वाहान्तः प्रणवादिश्च भवेद्विशाक्षरो मनुः। पूजा दानं जपो होमस्तेनैव मनुना स्मृतम्॥” इति। अत्र गङ्गास्तोत्रपाठमपि दशवारं कुर्यात्। तदुक्तं भविष्ये– 'तस्यां दशम्यामेतच्च स्तोत्रं गङ्गाजले स्थितः। यः पठेद्दशकृत्वस्तु दरिद्रो वापि चाक्षमः॥ सोऽपि तत्फलमाप्नोति गङ्गां सम्पूज्य यत्नतः॥” इति। स्तोत्रं च प्रतिपदादिदशमीपर्यन्तं दिन वृद्धिसङ्ख्यया पठनीयमिति शिष्टाः। अत्र सर्वोऽपि विस्तरः स्तोत्रादि च भट्टकृतत्रिस्थलीसेतोरवधेयः। विस्तरभीतेस्तु न लिख्यते। एवं कुर्वतः फलमुक्तं काशीखण्डे– 'एवं कृत्वा विधानेन वित्तशाठ्यविवर्जितः। उपवासी वक्ष्यमाणैर्दशपापैः प्रमुच्यते॥ सर्वान्कामानवाप्नोति प्रेत्य ब्रह्मणि लीयते॥' इति। अस्यां सेतुबन्धरामेश्वरस्य प्रतिष्ठादिनत्वाद्विशेषेण पूजा कार्या। तदुक्तं स्कान्दे सेतुमाहात्म्ये– 'ज्येष्ठेमासे सिते पक्षे दशम्यां बुधहस्तयोः। गरानन्दे व्यतीपाते कन्याचन्द्रे वृषे रवौ॥ दशयोगे सेतुमध्ये लिङ्गरूपधरं हरम्। रामो वै स्थापयामास शिवलिङ्गमनुत्तमम्॥' इति
ज्येष्ठ शुक्ल दशमी 'दशहरा' है। हेमाद्रि में ब्रह्मपुराण से: 'ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की हस्त-युक्त दशमी दस पापों को हरती है, इसलिए दशहरा कहलाती है।' वराहपुराण में भी: 'ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को, मंगलवार और हस्त नक्षत्र में, श्रेष्ठ नदी (गंगा) स्वर्ग से उतरी थी; वह दस पापों को हरती है, इसलिए दशहरा कहलाती है।' स्कन्दपुराण में तो दस योग कहे हैं: 'ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी, बुधवार, हस्त नक्षत्र, व्यतीपात, गर (करण), आनन्द (योग), कन्या का चन्द्र और वृष का सूर्य — इन दस योगों में स्नान करके मनुष्य सब पापों से छूट जाता है।' यहाँ बुधवार और मंगलवार (के भेद) की व्यवस्था कल्प-भेद से है। जिस दिन योग अधिक हों वही (दशमी) लेनी चाहिए, क्योंकि योग अधिक होने से फल अधिक होता है। ज्येष्ठ में मलमास हो तो दशहरा उसी (मलमास) में करना चाहिए, शुद्ध मास में नहीं; क्योंकि हेमाद्रि में ऋष्यशृंग का वचन है — 'दशहरा और चारों युगादि तिथियों में उत्कर्ष (शुद्ध मास तक टालना) नहीं होता।' स्कन्दपुराण में: 'जिस किसी नदी पर पहुँचकर (इस दिन) तिलोदक दे, वह महापातकों के समान दस पापों से मुक्त होता है।' काशीखण्ड में विशेष: 'ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा से दशाश्वमेध (घाट) पर स्नान करने वाला सब पातकों से छूटता है; इसी प्रकार दशमी तक सब तिथियों में क्रम से स्नान करने वाला श्रेष्ठ पुरुष हर जन्म का पाप त्याग देता है।' तथा: 'दशहरा तिथि को दशाश्वमेधेश्वर लिंग का दर्शन करके मनुष्य दस जन्मों के संचित पापों से छूट जाता है, इसमें संशय नहीं।' भविष्योत्तर और काशीखण्ड में: 'रात्रि में जागरण और भक्ति से उपवास करके, दस-दस की संख्या में पुष्प, गन्ध, नैवेद्य, फल, दीप और ताम्बूल से श्रद्धापूर्वक पूजन करे। गंगा में भक्ति से विधिपूर्वक दस बार स्नान करके जल में दस पसर काले तिल और घी, तथा सत्तू और गुड़ के दस-दस पिण्ड डाले। फिर गंगा के रमणीय तट पर सोने या चाँदी की — आगे कहे स्वरूप वाली — गंगा-प्रतिमा बनाकर, स्थापित करके देवी का पूजन करे; वह न मिले तो मिट्टी की, और उसमें भी असमर्थ हो तो पिसे अन्न (आटे) से भूमि पर (आकृति) बनाए। आगे कहे मन्त्र से विशेष पूजा करे। नारायण, महेश, ब्रह्मा, सूर्य, राजा भगीरथ और पर्वतराज हिमवान का गन्ध-पुष्प आदि से यथाशक्ति पूजन करे। दस ब्राह्मणों को दस प्रस्थ तिल, दस प्रस्थ जौ और दस गायें दे।' प्रस्थ = सोलह पल; और पल — 'मुट्ठी भर को पल कहते हैं', ऐसा महार्णव में कहा है। 'मछली, कछुआ, मेंढक, मगर आदि जलचर तथा हंस, कारण्डव, बगुला, चकवा, टिटहरी और सारस — इन्हें यथाशक्ति सोने या चाँदी के बनवाकर, वे न हों तो आटे के बनाकर, फूल आदि से पूजकर गंगा में छोड़ दे और घी के दीपक प्रवाहित करे। इस मन्त्र से भक्तिपूर्वक पुष्प आदि द्वारा गंगा का पूजन करे — “ॐ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गङ्गायै नमो नमः।” जो मनुष्य उस दिन रात-दिन इस मन्त्र का पाँच हजार जप करता है, वह दस धर्मों का फल पाता है।' काशीखण्ड में दूसरा मन्त्र कहा है: 'पहले “नमः शिवायै”, फिर “नारायण्यै”, फिर “दशहरायै”, फिर “गङ्गायै” — आदि में प्रणव (ॐ) और अन्त में “स्वाहा” लगाने से यह बीस अक्षरों का मन्त्र होता है; पूजा, दान, जप और होम इसी मन्त्र से कहे गए हैं।' (अर्थात् — ॐ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गङ्गायै स्वाहा।) इस दिन गंगास्तोत्र का पाठ भी दस बार करे। भविष्यपुराण में: 'उस दशमी को जो गंगाजल में खड़ा होकर यह स्तोत्र दस बार पढ़ता है — दरिद्र या असमर्थ हो तब भी — वह यत्न से गंगा-पूजन करके वही फल पाता है।' शिष्टजनों का मत है कि प्रतिपदा से दशमी तक दिन की बढ़ती संख्या के अनुसार (पहले दिन एक बार, दूसरे दिन दो बार…) स्तोत्र पढ़ना चाहिए। इसका सारा विस्तार और स्तोत्र आदि भट्ट (नारायण भट्ट) कृत 'त्रिस्थलीसेतु' से जानना चाहिए; विस्तार-भय से यहाँ नहीं लिखा जाता। ऐसा करने वाले का फल काशीखण्ड में कहा है: 'इस प्रकार विधिपूर्वक, धन की कृपणता छोड़कर, उपवास करने वाला आगे कहे दस पापों से छूट जाता है, सब कामनाएँ पाता है और मृत्यु के बाद ब्रह्म में लीन होता है।' यह दिन सेतुबन्ध रामेश्वर का प्रतिष्ठा-दिवस होने से (इस दिन उनकी) विशेष पूजा करनी चाहिए। स्कन्दपुराण के सेतुमाहात्म्य में कहा है: 'ज्येष्ठ शुक्ल दशमी, बुधवार, हस्त, गर, आनन्द, व्यतीपात, कन्या का चन्द्र और वृष का सूर्य — इन दस योगों में श्रीराम ने सेतु के मध्य लिंगरूपधारी हर — अनुपम शिवलिंग — की स्थापना की थी।'
इति दशहरा॥
इस प्रकार दशहरा (का निर्णय) समाप्त।
सावित्री व्रतम्
ज्येष्ठ शुक्लैकादशी निर्जला। तत्र निर्जलमुपोष्य विप्रेभ्यो जलकुम्भान्दद्यादिति निर्णयामृते उक्तम्। मदनरत्ने स्कान्दे– 'ज्येष्ठे मासि नृपश्रेष्ठ या शुक्लैकादशी शुभा। निर्जलं समुपोष्यात्र जलकुम्भान्सशर्करान्॥ प्रदाय विप्रमुख्येभ्यो मोदते विष्णुसन्निधौ॥ ' ज्येष्ठपौर्णमास्यां सावित्रीव्रतम्। तदुक्तं स्कान्दभविष्ययोः– 'ज्येष्ठे मासि सिते पक्षे द्वादश्यां रजनीमुखे।' इत्युपक्रम्य– 'व्रतं त्रिरात्रमुद्दिश्य दिवारात्रिं स्थिरा भवेत्।' इति, अन्तेऽप्युपसंहृतम् - 'ज्येष्ठे मासि सिते पक्षे पूर्णिमायां तथा व्रतम्। चीर्णं पुरा महाभत्त्या कथितं ते मया नृप॥' इति। दाक्षिणात्याश्चैतदेवाद्रियन्ते। एतच्चामावास्यायामप्युक्तं निर्णयामृते भविष्ये– 'अमायां च तथा ज्येष्ठे वटमूले महासती। त्रिरात्रोपोषिता नारी विधिनाऽनेन पूजयेत्॥' मदनरत्ने त्विदं वाक्यम्– 'पञ्चदश्यां तथा ज्येष्ठे' इति पठित्वा ज्येष्ठपौर्णमास्यामुक्तम्। 'अशक्तौ तु त्रयोदश्यां नक्तं कुर्याज्जितेन्द्रिया। अयाचितं चतुर्दश्याममायां समुपोषणम्॥' इति, -तत्तु पाश्चात्या आद्रियन्ते। हेमाद्रि- समयोयोद्द्योतादिषु तु भाद्रपदपूर्णिमायामुक्तम्, तत्तु नेदानीं प्रचरति। गौडास्तु- 'मेषे वा वृषभे वापि सावित्रीं तां विनिर्दिशेत्। ज्येष्ठशुक्लचतुर्दश्यां सावित्रीमर्चयन्ति याः॥ वटमूले सोपवासा न ता वैधव्यमाप्नुयुः॥' इति पराशरोक्तेश्चतुर्दश्यां प्रदोषे व्रतम्। दिनद्वये तद्व्याप्तौ परैवेत्याहुः,–तन्निर्मूलम्। अत्र पूर्णिमामावास्ये पूर्वविद्धे ग्राह्ये; 'भूतविद्धा न कर्तव्या अमावास्या च पूर्णिमा। वर्जयित्वा नरश्रेष्ठ सावित्रीव्रतमुत्तमम्॥' इति
ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी 'निर्जला' है। उसमें निर्जल उपवास करके ब्राह्मणों को जल-कुम्भ दे — ऐसा निर्णयामृत में कहा है। मदनरत्न में स्कन्दपुराण से: 'हे नृपश्रेष्ठ! ज्येष्ठ मास की जो शुभ शुक्ल एकादशी है, उसमें निर्जल उपवास करके श्रेष्ठ ब्राह्मणों को शक्कर सहित जल-कुम्भ देकर (मनुष्य) विष्णु के सान्निध्य में आनन्द पाता है।' ज्येष्ठ पूर्णिमा को सावित्री-व्रत होता है। स्कन्द और भविष्य में 'ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी को सन्ध्या के आरम्भ में…' से उपक्रम करके, 'तीन रात्रि के व्रत का संकल्प करके दिन-रात (नियम में) स्थिर रहे' — ऐसा कहा है, और अन्त में उपसंहार भी (पूर्णिमा से) किया है — 'हे राजन्! ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा का जो व्रत पूर्वकाल में महाभक्ति से किया गया था, वह मैंने तुम्हें कहा।' दाक्षिणात्य (दक्षिण के लोग) इसी (पूर्णिमा-पक्ष) को मानते हैं। निर्णयामृत में भविष्यपुराण से यह अमावस्या में भी कहा गया है: 'ज्येष्ठ की अमावस्या को, तीन रात्रि उपवास करने वाली स्त्री, वट के मूल में महासती (सावित्री) का इस विधि से पूजन करे।' मदनरत्न में तो इसी वाक्य को 'पञ्चदश्यां तथा ज्येष्ठे' पढ़कर ज्येष्ठ पूर्णिमा में कहा है। 'असमर्थ हो तो त्रयोदशी को जितेन्द्रिय होकर नक्त, चतुर्दशी को अयाचित और अमावस्या को उपवास करे' — इस (अमावस्या-पक्ष) को पाश्चात्य (उत्तर-पश्चिम के लोग) मानते हैं। हेमाद्रि, समयोद्योत आदि में (यह व्रत) भाद्रपद पूर्णिमा को कहा है, पर वह अब प्रचलित नहीं है। गौड़ (बंगाल के लोग) तो पराशर के वचन — 'मेष या वृष (के सूर्य) में सावित्री (व्रत) बताए; ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी को जो स्त्रियाँ वट के मूल में उपवास सहित सावित्री की पूजा करती हैं वे वैधव्य नहीं पातीं' — के आधार पर चतुर्दशी के प्रदोष में व्रत करते हैं, और दोनों दिन (प्रदोष-)व्याप्ति हो तो दूसरी ही (लें) ऐसा कहते हैं — वह निर्मूल है। यहाँ पूर्णिमा और अमावस्या पूर्वविद्धा (चतुर्दशी-युक्त) लेनी चाहिए; क्योंकि — 'हे नरश्रेष्ठ! भूत (चतुर्दशी) से विद्ध अमावस्या और पूर्णिमा नहीं करनी चाहिए, केवल उत्तम सावित्री-व्रत को छोड़कर' — ऐसा ब्रह्मवैवर्त का वचन है।
ब्रह्मवैवर्तात्। स्कान्देऽपि– 'भूतविद्धा सिनीवाली न तु तत्र व्रतं चरेत्। वर्जयित्वा तु सावित्रीव्रतं तु शिखिवाहन॥' इति। मदनरत्ने ब्रह्मवैवर्तेऽपि– 'प्रतिपत् पञ्चमी भूतसावित्री वटपूर्णिमा। नवमी दशमी चैव नोपोष्याः परसंयुताः॥” इति। यदा त्वष्टादशघटिका चतुर्दशी तदा परा ग्राह्या। 'पूर्वविद्धैव सावित्रीव्रते पञ्चदशी तिथिः। नाड्योऽष्टादश भूतस्य स्युश्चेत्तच्च परेऽहनि॥” इति माधवः। वस्तुतस्तु–'भूतोऽष्टादशनाडीभिर्दूषयत्युत्तरां तिथिम्।' इत्यस्य व्रतान्तरे सावकाशत्वाद्विशेषप्रवृत्तपूर्वविद्धाविधायकवचनेन तस्य बाधादष्टादशनाडीवेधेऽपि पूर्वैत्ययं पन्थाः साधुः। अत्र पूर्णिमानुरोधेनैव यथा त्रिरात्रिसम्पत्तिर्भवति तथा त्रयोदश्यादि ग्राह्यम्; तस्याः प्रधानत्वात्। अयं निर्णयोऽमायामपि ज्ञेयः। पारणं तु पूर्णिमान्ते कार्यम्॥
स्कन्दपुराण में भी: 'हे शिखिवाहन (कार्तिकेय)! भूतविद्धा सिनीवाली (चतुर्दशी-युक्त अमावस्या) में व्रत न करे, सावित्री-व्रत को छोड़कर।' मदनरत्न में ब्रह्मवैवर्त से भी: 'प्रतिपदा, पंचमी, भूत (चतुर्दशी), सावित्री, वट-पूर्णिमा, नवमी और दशमी — ये पर-तिथि से युक्त हों तो उपवास-योग्य नहीं।' जब चतुर्दशी अठारह घड़ी (वेध वाली) हो, तब परा (अगले दिन की तिथि) लेनी चाहिए — 'सावित्री-व्रत में पंचदशी पूर्वविद्धा ही लें; पर यदि (उसमें) चतुर्दशी की अठारह नाड़ियाँ हों तो वह अगले दिन' — ऐसा माधव कहते हैं। वस्तुतः 'भूत (चतुर्दशी) अठारह नाड़ियों से अगली तिथि को दूषित करता है' — इस वचन का अन्य व्रतों में अवकाश (प्रयोग-क्षेत्र) है, अतः विशेष रूप से प्रवृत्त पूर्वविद्धा-विधायक वचन से यहाँ उसका बाध हो जाता है; इसलिए अठारह नाड़ी का वेध होने पर भी पूर्वविद्धा ही ग्रहण करना — यही मार्ग ठीक है। यहाँ पूर्णिमा के अनुसार ही, जिससे तीन रात्रियाँ पूरी हों, उस प्रकार त्रयोदशी आदि लेनी चाहिए; क्योंकि पूर्णिमा ही प्रधान है। यही निर्णय अमावस्या (वाले पक्ष) में भी जानना। पारण तो पूर्णिमा के अन्त में करना चाहिए।
अत्र स्त्रीव्रतेषु विशेषः परिभाषायामुक्तः। अत्र विशेषो भविष्ये– 'गृहीत्वा वालुकां पात्रे प्रस्थमात्रां युधिष्ठिर। ततो वंशमये पात्रे वस्त्रयुग्मेन वेष्टिते॥ सावित्रीप्रतिमां कुर्यात्सौवर्णीं वापि मृन्मयीम्। सार्धं सत्यवता साध्वीं फलनैवेद्यदीपकैः॥ रजन्या कण्ठसूत्रैश्च शुभैः कुङ्कुमकेशरैः॥' पूजयेदिति शेषः। रजनी=हरिद्रा। कण्ठसूत्रं=सौभाग्यतन्तुः। 'सावित्र्याख्यानकं वापि वाचयीत द्विजोत्तमैः। रात्रौ जागरणं कृत्वा प्रभाते विमले ततः। तामपि ब्रह्मणे दत्त्वा प्रणिपत्य क्षमापयेत्॥' इति। मन्त्रस्तु– 'सावित्रीयं मया दत्ता सहिरण्या महासती। ब्रह्मणः प्रीणनार्थाय ब्राह्मण प्रतिगृह्यताम्॥ व्रतेनानेन राजेन्द्र वैधव्यं नाप्नुयात्क्वचित्॥' इति॥
यहाँ स्त्री-व्रतों के विशेष (नियम) परिभाषा-प्रकरण में कहे जा चुके हैं। इस व्रत में विशेष भविष्यपुराण में: 'हे युधिष्ठिर! एक प्रस्थ बालू पात्र में लेकर, दो वस्त्रों से लिपटे बाँस के पात्र में सावित्री की सोने की या मिट्टी की प्रतिमा बनाए; और सत्यवान सहित उस साध्वी का फल, नैवेद्य, दीप, रजनी, कण्ठसूत्र तथा शुभ कुंकुम-केसर से (पूजन करे)।' — 'पूजन करे' इतना वाक्य-शेष है। रजनी = हल्दी; कण्ठसूत्र = सौभाग्य-तन्तु (मंगलसूत्र)। 'श्रेष्ठ ब्राह्मणों से सावित्री का आख्यान (कथा) भी पढ़वाए; रात में जागरण करके, निर्मल प्रभात होने पर वह (प्रतिमा) भी ब्राह्मण को देकर, प्रणाम करके क्षमा माँगे।' मन्त्र: 'सुवर्ण सहित यह महासती सावित्री (की प्रतिमा) मैंने ब्रह्मा की प्रसन्नता के लिए दी है; हे ब्राह्मण, इसे ग्रहण करें।' 'हे राजेन्द्र! इस व्रत से (स्त्री) कभी वैधव्य नहीं पाती।'
ज्येष्ठपौर्णमास्यां विशेष आदित्यपुराणे– 'ज्येष्ठे मासि तिलान्दद्यात्पौर्णमास्यां विशेषतः। अश्वमेधस्य यत्पुण्यं तत्प्राप्नोति न संशयः॥' विष्णुरपि–'ज्यैष्ठी ज्येष्ठायुता चेत्स्यात्तस्यां छत्रोपानत्प्रदानेन नरो नराधिपत्यमाप्नोति' इति। हेमाद्रौ ज्योतिषे– 'ऐन्द्रे गुरुः शशी चैव प्राजापत्ये रविस्तथा। पूर्णिमा ज्येष्ठमासस्य महाज्येष्ठी प्रकीर्तिता॥' इति। इयं मन्वादिरपि। सा पौर्वाह्णिकी ग्राह्या। विशेषस्तु चैत्रे उक्तः। तथाऽपरार्केवामनपुराणे– 'उदकुम्भाम्बुदानं च तालवृन्तं सचन्दनम्। त्रिविक्रमस्य प्रीत्यर्थं दातव्यं ज्येष्ठमासि तु॥” इति॥
ज्येष्ठ पूर्णिमा में विशेष — आदित्यपुराण में: 'ज्येष्ठ मास में, विशेषकर पूर्णिमा को, तिल दान करे; अश्वमेध का जो पुण्य है वह पाता है, इसमें संशय नहीं।' विष्णु भी: 'ज्येष्ठी (पूर्णिमा) ज्येष्ठा नक्षत्र से युक्त हो तो उसमें छाता और जूते का दान करने से मनुष्य राजत्व पाता है।' हेमाद्रि में ज्योतिष से: 'गुरु और चन्द्रमा ऐन्द्र (ज्येष्ठा) नक्षत्र में तथा सूर्य प्राजापत्य (रोहिणी) में हो, तो ज्येष्ठ की पूर्णिमा महाज्येष्ठी कहलाती है।' यह (पूर्णिमा) मन्वादि तिथि भी है; वह पूर्वाह्णव्यापिनी लेनी चाहिए — विशेष चैत्र-प्रकरण में कहा जा चुका है। अपरार्क में वामनपुराण से: 'ज्येष्ठ मास में त्रिविक्रम (विष्णु) की प्रसन्नता के लिए जल-कुम्भ, जल-दान और चन्दन सहित ताड़ का पंखा देना चाहिए।'
इति कमलाकरभट्टकृते निर्णयसिन्धौ ज्येष्ठमासः॥
इस प्रकार कमलाकर भट्ट कृत निर्णयसिन्धु में ज्येष्ठ मास (का निर्णय) समाप्त।
मिथुनसङ्क्रातौ पराः षोडश घटिकाः पुण्यकालः। रात्रौ तु प्रागेवोक्तम्॥ आषाढशुक्लद्वितीयायां रथोत्सवः। तदुक्तं तिथितत्त्वे स्कान्दे– 'आषाढस्य सिते पक्षे द्वितीया पुष्यसंयुता। तस्यां रथे समारोप्य रामं वै भद्रया सह॥ यात्रोत्सवं प्रवर्त्याथ प्रीणयेत द्विजान्बहून्॥' तथा– 'ऋक्षाभावे तिथौ कार्या यात्राऽसौ प्रीतये मम॥' आषाढशुक्लदशमी पौर्णमासी च मन्वादिः। सा च पूर्वाह्णव्यापिनी ग्राह्येति प्रागुक्तम्। आषाढशुक्लद्वादश्यामनुराधायोगरहितायां पारणं कुर्यात्। तदुक्तं भविष्ये– 'आभाकासितपक्षेषु मैत्रश्रवणरेवती। सङ्गमे न हि भोक्तव्यं द्वादश द्वादशीर्हरेत्॥' आषाढभाद्रपदकार्तिकशुक्लद्वादशीष्वनुराधाश्रवणरेवतीयोगे पारणं न कुर्यादिति। अत्र यद्यप्येतावदेवोक्तं तथाप्यनुराधाप्रथमपाद एव वर्ज्यः। तदुक्तं विष्णुधर्मे– 'मैत्राद्यपादे स्वपितीह विष्णुः, पौष्णान्त्यपादे प्रतिबोधमेति। श्रुतेश्च मध्ये परिवर्तमेति, सुप्तिप्रबोधपरिवर्तनमेव वर्ज्यम्।' इति। वस्तुतस्तु पूर्ववचनमिदं च निर्मूलमेव॥
मिथुन संक्रान्ति में (संक्रमण के) बाद की सोलह घड़ियाँ पुण्यकाल हैं; रात्रि (में संक्रमण) का निर्णय पहले कहा जा चुका है। आषाढ शुक्ल द्वितीया को रथोत्सव होता है। तिथितत्त्व में स्कन्दपुराण से: 'आषाढ शुक्ल द्वितीया पुष्य नक्षत्र से युक्त हो, तो उस दिन राम (बलराम) को सुभद्रा सहित रथ पर चढ़ाकर यात्रोत्सव करे और बहुत से ब्राह्मणों को तृप्त करे।' तथा: '(पुष्य) नक्षत्र न हो तो तिथि में ही यह यात्रा मेरी प्रसन्नता के लिए करनी चाहिए।' आषाढ शुक्ल दशमी और पूर्णिमा मन्वादि हैं; वे पूर्वाह्णव्यापिनी लेनी चाहिए — यह पहले कहा जा चुका है। आषाढ शुक्ल द्वादशी अनुराधा-योग से रहित हो तो (उसमें) पारण करे। भविष्य में कहा है: 'आ-भा-का (आषाढ, भाद्रपद, कार्तिक) के शुक्ल पक्षों में मैत्र (अनुराधा), श्रवण और रेवती के संगम में भोजन नहीं करना चाहिए; (करने से) बारह द्वादशियों (का पुण्य) नष्ट होता है।' अर्थात् आषाढ, भाद्रपद और कार्तिक की शुक्ल द्वादशियों में (क्रमशः) अनुराधा, श्रवण और रेवती का योग हो तो पारण न करे। यद्यपि यहाँ इतना ही कहा है, फिर भी अनुराधा का प्रथम चरण ही वर्जित है; विष्णुधर्म में कहा है: 'अनुराधा के प्रथम चरण में विष्णु सोते हैं, रेवती के अन्तिम चरण में जागते हैं और श्रवण के मध्य में करवट बदलते हैं — शयन, प्रबोध और परिवर्तन (का काल) ही वर्जित है।' वस्तुतः पहला वचन और यह (वचन) — दोनों ही निर्मूल हैं।
अत्रैव विष्णुशयनोत्सव उक्तो हेमाद्री ब्राह्मे– 'एकादश्यां तु शुक्लायामाषाढे भगवान्हरिः। भुजङ्गशयने शेतेक्षीरार्णवजले सदा॥' इति। कल्पतरौ यमः– 'क्षीराब्धौ शेषपर्यङ्के आषाढ्यां संविशेद्धरिः। निद्रां त्यजति कार्तिक्यां तयोः सम्पूजयेत्सदा॥ ब्रह्महत्यादिकं पापं क्षिप्रमेवं व्यपोहति। हिंसात्मकैस्तु किं तस्य यज्ञैः कार्यं महात्मनः॥ प्रस्वापे च प्रबोधे च पूजितो येन केशवः॥ 'टोडरानन्देऽपि स्कान्दे– 'आषाढशुक्लैकादश्यां कुर्यात्स्वप्नमहोत्सवम्।' अयं द्वादश्यामप्युक्तः 'आभाकासितपक्षेषु मैत्रश्रवणरेवती। आदिमध्यावसानेषु प्रखापावर्तनोत्सवाः॥ निशि स्वापो दिवोत्थानं सन्ध्यायां परिवर्तनम्। अन्यत्र पादयोगेऽपि द्वादश्यामेव कारयेत्॥ आभाकाद्येषु मासेषु मिथुने माधवस्य च। द्वादश्यां शुक्लपक्षे च॥' प्रखापावर्तनोत्सवाः॥ इति भविष्योक्तेः। 'द्वादश्यां सन्धिसमये नक्षत्राणामसम्भवे। आभाकासितपक्षेषु शयनावर्तनादिकम्॥” इति वाराहोक्तेश्च। द्वादश्यामित्यत्रापि पारणाऽहोमात्रं विवक्षितम्। 'पारणाहे पूर्वरात्रे घण्टादीन्वाद यन्मुहुः।' इति रामार्चनचन्द्रिकोक्तेः। अत्रैकादशीद्वादश्योर्देशभेदेन व्यवस्था।
यहीं (आषाढ शुक्ल एकादशी को) विष्णु-शयनोत्सव कहा गया है — हेमाद्रि में ब्रह्मपुराण से: 'आषाढ शुक्ल एकादशी को भगवान हरि क्षीरसागर के जल में शेषनाग की शय्या पर शयन करते हैं।' कल्पतरु में यम: 'आषाढी (एकादशी) को हरि क्षीरसागर में शेष-पर्यंक पर सोते हैं और कार्तिकी को निद्रा त्यागते हैं; उन दोनों (दिनों) में सदा (उनका) पूजन करे। जिसने शयन और प्रबोध के समय केशव का पूजन किया, वह ब्रह्महत्या आदि पाप शीघ्र दूर कर देता है; उस महात्मा को हिंसात्मक यज्ञों से क्या प्रयोजन?' टोडरानन्द में भी स्कन्दपुराण से: 'आषाढ शुक्ल एकादशी को शयन-महोत्सव करे।' यह (उत्सव) द्वादशी में भी कहा गया है — 'आ-भा-का के शुक्ल पक्षों में अनुराधा, श्रवण और रेवती के आदि, मध्य और अन्त (चरणों) में (क्रमशः) शयन, परिवर्तन और उत्थान के उत्सव होते हैं; शयन रात्रि में, उत्थान दिन में और परिवर्तन सन्ध्या में। अन्यत्र (नक्षत्र-)चरण का योग हो तब भी द्वादशी में ही करे…' — ऐसा भविष्य का वचन है; और 'द्वादशी की सन्धि-वेला में, नक्षत्रों का योग न हो तब भी, आ-भा-का के शुक्ल पक्षों में शयन-परिवर्तन आदि (करे)' — ऐसा वराह का वचन है। 'द्वादशी में' — यहाँ भी पारण का दिन मात्र अभिप्रेत है; क्योंकि रामार्चनचन्द्रिका में कहा है — 'पारण के दिन की पूर्व रात्रि में बार-बार घण्टा आदि बजाते हुए…'। यहाँ एकादशी और द्वादशी (में से किसमें उत्सव करें) की व्यवस्था देश-भेद (स्थानीय परम्परा) से है।
तस्य मलमासे निषेधः।—
उसका मलमास में निषेध —
इदं च मलमासे न कार्यम्। 'ईशानस्य बलिर्विष्णोः शयनं परिवर्तनम्। इति कालादर्श निषेधात्। यदपि– 'एकादश्यां तु गृह्णीयात्सङ्क्रान्तौ कर्कटस्य वा। आषाढ्यां वा नरो भत्त्या चातुर्मास्यव्रतक्रियाम्॥ इति हेमाद्रौ ब्रह्मवैवर्त, तदपि मलमासेऽसति द्रष्टव्यम्। 'मिथुनस्थो यदा भानुरमावास्याद्वयं स्पृशेत् द्विराषाढः स विज्ञेयो विष्णुः स्वपिति कर्कटे॥' इति तत्रैव मोहचूलोत्तरोक्तेः॥
यह (शयन आदि) मलमास में नहीं करना चाहिए; क्योंकि कालादर्श में निषेध है — 'ईशान की बलि, विष्णु का शयन और परिवर्तन (मलमास में न करे)।' और जो हेमाद्रि में ब्रह्मवैवर्त का वचन है — 'मनुष्य एकादशी को, कर्क-संक्रान्ति में, अथवा आषाढी (पूर्णिमा) को भक्तिपूर्वक चातुर्मास्य व्रत-क्रिया ग्रहण करे' — उसे भी मलमास न होने पर (लागू) समझना चाहिए। क्योंकि वहीं मोहचूलोत्तर का वचन है — 'मिथुन राशि में स्थित सूर्य जब दो अमावस्याओं को स्पर्श करे, तो वह द्वि-आषाढ (दो आषाढ वाला वर्ष) जानना; (तब) विष्णु कर्क (के सूर्य) में सोते हैं।'
अत्रैव चातुर्मास्यव्रतारम्भ उक्तो भारते– 'आषाढे तु सिते पक्षे एकादश्यामुपोषितः। चातुर्मास्यव्रतं कुर्याद्यत्किञ्चिन्नियतो नरः॥” इति। अस्य नित्यत्वं तत्रैवोक्तम् 'वार्षिकांश्चतुरो मासान्वाहयेत्केनचिन्नरः। व्रतेन नो चेदाप्नोति किल्बिषं वत्सरोद्भवम्॥ असम्भवे तुलार्केऽपि कर्तव्यं तत्प्रयत्नतः॥' इति। तेनाषाढशुक्लैकादश्यां द्वादश्यां पौर्णमास्यां वारम्भः। समाप्तिस्तु कार्तिकशुक्लद्वादश्यामेव। तदुक्तं हेमाद्रौ भारते– 'चतुर्धागृह्य वै चीर्णं चातुर्मास्यव्रतं नरः। कार्तिके शुक्लपक्षे तु द्वादश्यां तत्समापयेत्॥' इति। अस्यारम्भः शुक्रास्तादावपि कार्यः। 'न शैशवं न मौढ्यं च शुक्रगुर्वेर्न वा तिथेः। खण्डत्वं चिन्तयेदादौ चातुर्मास्यविधौ नरः॥' इति हेमाद्रौ वृद्धगार्ग्येक्तेः। इदं च द्वितीयाद्यारम्भविषयम्, प्रथमारम्भस्तु न भवत्येव। आशौचमध्येऽपि द्वितीयाद्यारम्भो भवति; 'अशुचिर्वा शुचिर्वापि यदि स्त्री यदि वा पुमान्। व्रतमेतन्नरः कृत्वा मुच्यते सर्वपातकैः॥' इति भार्गवार्चनदीपिकायां स्कान्दोक्तेः, 'आरब्धे सूतकं न स्यादनारब्धे तु सूतकम्।' इति विष्णुवचनाच्च । यत्तु– 'असङ्क्रान्तं तथा मासं 'दैवे पित्र्ये च कर्मणि। मलमासमशौचं च वर्जयेन्मतिमान्नरः॥ इति हेमाद्रौ चातुर्मास्यव्रतप्रकरणे भविष्यवचनं, तत पूषानुमन्त्रणमन्त्रवदसम्बद्धं मध्ये पठितमिति ज्ञेयम्। अन्यथा पित्र्यस्य पूर्वोक्तस्य विवाहादेश्च चातुर्मास्यव्रते कः प्रसङ्गः ? प्रकरणनिवेशेऽपि वा प्रथमारम्भविषयं ज्ञेयम्। केचित्तु प्रतिवर्षं चातुर्मास्यव्रतप्रयोगाणां भिन्नत्वादाशौचादिपाते द्वितीयादिप्रयोगो न भवत्येवेत्याहुः। तन्न; 'प्रतिवर्षं च यः कुर्यादेवं वै संस्मरन् हरिम्। देहान्तेऽतिप्रदीप्तेन विमानेनार्कवर्चसा॥ मोदते विष्णुलोकेऽसौ यावदाभूतसम्प्लवम्॥' इति हेमाद्रौ भविष्यवचनादित्यास्तां विस्तरः।
यहीं चातुर्मास्य व्रत का आरम्भ महाभारत में कहा है: 'आषाढ शुक्ल एकादशी को उपवास करके मनुष्य नियमपूर्वक कोई भी चातुर्मास्य व्रत करे।' इसकी नित्यता (अनिवार्यता) भी वहीं कही है: 'वर्षा के चार महीने मनुष्य किसी न किसी व्रत से बिताए; न करे तो वर्ष भर का पाप पाता है। (आषाढ में) सम्भव न हो तो तुला के सूर्य में भी यत्न से करना चाहिए।' अतः आरम्भ आषाढ शुक्ल एकादशी, द्वादशी या पूर्णिमा को होता है; समाप्ति तो कार्तिक शुक्ल द्वादशी को ही। हेमाद्रि में महाभारत से: '(इन) चार में से किसी (दिन) ग्रहण करके किया गया चातुर्मास्य व्रत मनुष्य कार्तिक शुक्ल द्वादशी को समाप्त करे।' इसका आरम्भ शुक्रास्त आदि में भी किया जा सकता है; क्योंकि हेमाद्रि में वृद्धगार्ग्य का वचन है — 'चातुर्मास्य-विधि के आरम्भ में शुक्र-गुरु का बाल्य, मौढ्य (अस्त) या तिथि का खण्डित होना न विचारे।' यह द्वितीय आदि (दूसरे और आगे के वर्षों के) आरम्भ के विषय में है; प्रथम आरम्भ तो (शुक्रास्त आदि में) होता ही नहीं। आशौच के बीच भी द्वितीय आदि आरम्भ होता है; क्योंकि भार्गवार्चनदीपिका में स्कन्दपुराण का वचन है — 'अशुद्ध हो या शुद्ध, स्त्री हो या पुरुष, यह व्रत करके मनुष्य सब पातकों से छूटता है', और विष्णु का वचन है — 'आरम्भ हो चुके (कर्म) में सूतक नहीं लगता, अनारब्ध में लगता है।' और जो हेमाद्रि के चातुर्मास्य-व्रत प्रकरण में भविष्य का वचन है — 'बुद्धिमान मनुष्य असंक्रान्त मास, मलमास और आशौच को दैव और पितृ कर्मों में वर्जित करे' — उसे 'पूषानुमन्त्रण' मन्त्र की भाँति बीच में असम्बद्ध रूप से पढ़ा गया समझना चाहिए; अन्यथा पितृकर्म, पूर्वोक्त (मलमास) और विवाह आदि का चातुर्मास्य व्रत में क्या प्रसंग? प्रकरण में रखा मानें तब भी उसे प्रथम आरम्भ के विषय में समझना चाहिए। कुछ लोग कहते हैं कि प्रतिवर्ष के चातुर्मास्य-व्रत प्रयोग अलग-अलग हैं, अतः आशौच आदि पड़ने पर द्वितीय आदि प्रयोग भी नहीं होता। वह ठीक नहीं; क्योंकि हेमाद्रि में भविष्य का वचन है — 'जो प्रतिवर्ष हरि का स्मरण करते हुए इस प्रकार (व्रत) करता है, वह देहान्त होने पर सूर्य-समान तेजस्वी, अत्यन्त दीप्त विमान से (जाकर) प्रलय तक विष्णुलोक में आनन्द करता है।' — अब विस्तार रहने दें।
## इदं च शिवभक्तादिभिरपि कार्यम्, 'शिवे वा भक्तिसंयुक्तो भानौ वा गणनायके। कृत्वा व्रतस्य नियमं यथोक्तफलभाग्भवेत्॥ इति ब्रह्मवैवर्तात्। व्रतग्रहणप्रकारस्तु हेमाद्रौ भविष्ये– 'महापूजां ततः कुर्याद्देवदेवस्य चक्रिणः। जातीकुसुममाला मिर्मत्रेणानेन पूजयेत्॥' – “सुप्ते त्वयि जगन्नाथे जगत्सुप्तं भवेदिदम्। विबुद्धे च विबुध्येत प्रसन्नो मे भवाच्युत॥”-' एवं तां प्रतिमां विष्णोः पूजयित्वा स्वयं नरः। प्रभाषेताग्रतो विष्णोः कृताञ्जलिपुटस्तथा॥ ' – “चतुरो वार्षिकान्मासान् देवस्योत्थापनावधि। इमं करिष्ये नियमं निर्विघ्नं कुरु मेऽच्युत॥ इदं व्रतं मया देव गृहीतं पुरतस्तव। निर्विघ्नं सिद्धिमायातु प्रसादात्तव केशव॥ गृहीतेऽस्मिन्नते देव पञ्चत्वं यदि मे भवेत्। तदा भवतु सम्पूर्ण त्वत्सादाज्जनार्दन॥ गृहीतेऽस्मिन्नते देव यद्यपूर्णे मृतो ह्यहम्। तन्मे भवतु सम्पूर्ण त्वत्प्रसादज्जनार्दन॥ " - " इति।
यह (चातुर्मास्य व्रत) शिवभक्त आदि को भी करना चाहिए; क्योंकि ब्रह्मवैवर्त में कहा है — 'शिव, सूर्य या गणेश में भक्ति रखने वाला भी व्रत का नियम करके यथोक्त फल का भागी होता है।' व्रत-ग्रहण की विधि हेमाद्रि में भविष्य से: 'फिर देवों के देव चक्रधारी (विष्णु) की महापूजा करे; जाती (चमेली) के फूलों की मालाओं से इस मन्त्र द्वारा पूजे — “हे जगन्नाथ! आपके सोने पर यह जगत सो जाता है और आपके जागने पर जाग उठता है; हे अच्युत, मुझ पर प्रसन्न हों।” इस प्रकार विष्णु की उस प्रतिमा का स्वयं पूजन करके, हाथ जोड़कर विष्णु के आगे कहे — “हे अच्युत! वर्षा के चार महीने, देव के उत्थान तक, मैं यह नियम करूँगा; इसे निर्विघ्न करें। हे देव! यह व्रत मैंने आपके सामने ग्रहण किया है; हे केशव, आपकी कृपा से यह निर्विघ्न सिद्ध हो। हे देव! इस व्रत को ग्रहण करने के बाद यदि मेरी मृत्यु हो जाए, या व्रत अपूर्ण रहते ही मैं मर जाऊँ, तो हे जनार्दन, आपकी कृपा से वह (व्रत) मेरे लिए पूर्ण हो जाए।”'
## चातुर्मास्यनियमाः, शाकव्रतादि च।—
चातुर्मास्य के नियम और शाकव्रत आदि —
## तत्र भार्गवार्चनदीपिकायां नृसिंहपरिचर्यायां च भविष्ये– 'श्रावणे वर्जयेच्छाकं दधि भाद्रपदे तथा। दुग्धमाश्वयुजे मासि कार्तिके द्विदलं त्यजेत्॥' इति। स्कान्देऽपि चातुर्मास्यकल्पे– 'चत्वार्येतानि नित्यानि चतुराश्रमवर्णिनाम्। प्रथमे मासि कर्तव्यं नित्यं शाकव्रतं नरैः॥ द्वितीये मासि कर्तव्यं दधिव्रतमनुत्तमम्। पयोव्रतं तृतीये तु चतुर्थेऽपि निशामय॥ द्विदलं बहुबीजं च वृन्ताकं च विवर्जयेत्। नित्यान्येतानि विप्रेन्द्र व्रतान्याहुर्मनीषिणः॥ जम्बीरं राजमाषांश्च मूलकं रक्तमूलकम्। कूष्माण्डं चेक्षुदण्डं च चातुर्मास्ये त्यजेद्बुधः॥' तथा- 'विशेषाद्वदरीं धात्रीं कूष्माण्डं तिन्तिणीं त्यजेत्। जीर्णधात्रीफलं ग्राह्यं कथञ्चित्कायशोधनम्॥'इति। तीर्थसौख्ये स्कान्दे– ’वार्षिकांश्चतुरो मासान्प्रसुप्ते वै जनार्दने। मञ्चखट्वादिशयनं वर्जयेद्भक्तिमान्नरः॥ अनृतौ वर्जयेद्भार्यां मांसं मधु परौदनम्। पटोलं मूलकं चैव वृन्ताकं च न भक्षयेत्॥ अभक्ष्यं वर्जयेद्दूरान्मसूरं सितसर्षपम्। राजमाषान्कुलित्थांश्च आशुधान्यं च सन्त्यजेत्॥ शाकं दधि पयो माषान् श्रावणादिषु सन्त्यजेत्॥' अत्र त्यजेदिति वर्जनसङ्कल्परूपः पर्युदासो ज्ञेयः; व्रतोपक्रमात्। अत्र केचित्– 'शाकाख्यं पत्रपुष्पादि' इत्यमरकोशस्य 'शक्यतेऽशितुमनेनेति शाकः' इति क्षीरस्वामिना व्याख्यानात् व्यञ्जनमात्रस्य निषेधमाचक्षते। अन्ये तु 'शाक' शब्दस्य पत्रादिदशविधशाके योगरूढत्वात् योगाच्च रूढेर्बलीयस्त्वात् सूपादीनामपि त्यागापत्तेश्च तत् प्रत्याचक्षते। तेन 'मूलपत्रकरीराग्रफलकाण्डाधिरूढकाः। त्वक् पुष्पं कवचं चेति शाकं दशविधं स्मृतम्॥' इति क्षीरस्वामिनोक्तस्य शाकस्य निषेध इति। अधिरूढकाः=अङ्कुराः। वस्तुतस्तु–'तत्तत्कालोद्भवाः शाका वर्जनीयाः प्रयत्नतः। बहुबीजमबीजं च विकारि च विवर्जयेत्॥' इति भविष्यवचनात्तत्कालोत्पन्नानां दशविधशाकानां निषेधः। तत्र तत्कालोद्भवजातीयत्वं विवक्षितम्। तेनातपादिशोषितानां वर्षान्तरोद्भवानामपि निषेधः। ( अत्र तत्कालोद्भवत्वमात्रं विवक्षितं, न तु तन्मात्रकालोद्भवत्वं; गौरवात्। तेनान्यकालोद्भवानां तत्कालोद्भवानां च बिम्बादीनां निषेधः।) अत्र तत्तत्कालोद्भवा इति वीप्सावशात्स्वस्व - कालोद्भवानां सर्वेषां निषेध इति निष्कर्षः। बहुबीज मित्यनेकबीजमिति केचित्। इतरावयवापेक्षया बीजावयवा यत्र बहवस्तदित्यन्ये। अबीजं कदलादि। वस्तुतस्तु– इदं महानिबन्धेष्वभावान्निर्मूलमेव। आचारप्रदीपे– 'वृन्ताकं च कलिङ्गं च बिल्वौदुम्बरभिःसटाः। उदरे यस्य जीर्यन्ति तस्य दूरतरो हरिः॥' तथाऽपरार्के देवल:– 'ब्रह्मचर्यं तथा शौचं सत्यमामिषवर्जनम्। व्रतेष्वेतानि चत्वारि वरिष्ठानीति निश्चयः॥'
भार्गवार्चनदीपिका और नृसिंहपरिचर्या में भविष्य से: 'श्रावण में शाक, भाद्रपद में दही, आश्विन में दूध और कार्तिक में द्विदल (दालें) त्यागे।' स्कन्दपुराण के चातुर्मास्यकल्प में भी: 'चारों आश्रमों और वर्णों के लिए ये चार (व्रत) नित्य हैं — पहले मास में शाक-व्रत, दूसरे में उत्तम दधि-व्रत, तीसरे में पयो (दुग्ध)-व्रत; और चौथे में (क्या करें) सुनो — द्विदल, बहुबीज और बैंगन त्यागे। हे विप्रेन्द्र! मनीषी इन्हें नित्य व्रत कहते हैं। बुद्धिमान चातुर्मास में जम्बीर (नींबू), राजमाष (लोबिया), मूली, लाल मूली, कूष्माण्ड (कुम्हड़ा) और गन्ना त्यागे।' तथा: 'विशेष रूप से बेर, आँवला, कूष्माण्ड और इमली त्यागे; पुराना (सूखा) आँवला शरीर-शोधन हेतु किसी प्रकार लिया जा सकता है।' तीर्थसौख्य में स्कन्दपुराण से: 'जनार्दन के सोने के चार वर्षा-मासों में भक्त मनुष्य पलंग-खाट आदि पर सोना छोड़ दे; ऋतुकाल के बिना पत्नी-संग, मांस, मधु और पराया अन्न त्यागे; परवल, मूली और बैंगन न खाए; अभक्ष्य को दूर से ही त्यागे; मसूर, सफेद सरसों, राजमाष, कुलथी और आशुधान्य (शीघ्र पकने वाला साठी आदि धान) छोड़े; श्रावण आदि (मासों) में (क्रमशः) शाक, दही, दूध और उड़द त्यागे।' यहाँ 'त्यजेत्' (त्यागे) को वर्जन-संकल्प रूप पर्युदास समझना चाहिए, क्योंकि व्रत का उपक्रम है। यहाँ कुछ लोग अमरकोश के 'शाकाख्यं पत्रपुष्पादि' की क्षीरस्वामी कृत व्याख्या — 'जिससे (भात) खाया जा सके वह शाक' — के आधार पर व्यंजन (सब्जी-तरकारी) मात्र का निषेध बताते हैं। अन्य लोग इसका खण्डन करते हैं — क्योंकि 'शाक' शब्द पत्र आदि दस प्रकार के शाक में योगरूढ है, और योग से रूढि बलवान होती है; तथा (व्यंजन-मात्र मानने पर) दाल आदि के भी त्याग की आपत्ति आएगी। अतः क्षीरस्वामी द्वारा कहे — 'मूल, पत्र, करीर (कोंपल), अग्र, फल, काण्ड (डंठल), अधिरूढक, त्वचा, पुष्प और कवच (छिलका) — यह दस प्रकार का शाक है' — इसी शाक का निषेध है। अधिरूढक = अंकुर। वस्तुतः भविष्य के वचन — 'उस-उस काल में उत्पन्न शाक यत्न से वर्जित करे; बहुबीज, अबीज और विकारी (पदार्थ) भी त्यागे' — से उस काल में उत्पन्न दस प्रकार के शाकों का निषेध है। वहाँ 'उस काल में उत्पन्न होने वाली जाति का होना' अभिप्रेत है; इसलिए धूप आदि में सुखाए गए और अन्य वर्ष में उपजे (वैसे शाकों) का भी निषेध है। (यहाँ 'उस काल में उत्पन्न होना' मात्र अभिप्रेत है, 'केवल उसी काल में उत्पन्न होना' नहीं, क्योंकि उसमें गौरव (अनावश्यक कल्पना) है; अतः अन्य काल में और उस काल में भी उपजने वाले बिम्ब (कुंदरू) आदि का भी निषेध है।) 'तत्तत्काल' — इस वीप्सा (दोहराव) के कारण अपने-अपने काल में उत्पन्न सभी (शाकों) का निषेध है, यह निष्कर्ष है। 'बहुबीज' का अर्थ कुछ लोग 'अनेक बीज वाला' करते हैं; अन्य कहते हैं — जिसमें अन्य अवयवों की अपेक्षा बीज-भाग अधिक हो वह। अबीज = केला आदि। वस्तुतः यह वचन महानिबन्धों में न मिलने से निर्मूल ही है। आचारप्रदीप में: 'बैंगन, कलिंग (तरबूज), बेल, गूलर और भिस्सटा (कमलनाल) जिसके पेट में पचते हैं, उससे हरि बहुत दूर हैं।' अपरार्क में देवल: 'ब्रह्मचर्य, शौच, सत्य और आमिष-त्याग — व्रतों में ये चार सर्वश्रेष्ठ हैं, यह निश्चित है।'
आमिषाणि चोक्तानि रामार्चनचन्द्रिकायां पाद्मे– 'प्राण्यङ्गचूर्णं चर्माम्बु जम्बीरं बीजपूरकम्। अयज्ञशिष्टमाषादि यद्विष्णोरनिवेदितम्। दग्धमन्नं मसूरं च मांसं चेत्यष्टधाऽऽमिषम्। रुच्यं तत्तद्देशलभ्यं सुप्ते देवे विवर्जयेत्॥' पाद्मे कार्तिकमाहात्म्ये– 'गोच्छागीमहिषीदुग्धादन्यद्दुग्धादि चामिषम्। धान्यं मसूरिकाः प्रोक्ता अन्नं पर्युषितं तथा॥ द्विजक्रीता रसाः सर्वे लवणं भूमिजं तथ। ताम्रपात्रस्थितं गव्यं जलं पल्वलसंस्थितम्॥ आत्मार्थे पाचितं चान्नमामिषं तत् स्मृतं बुधैः॥' तथा 'निष्पावान् राजमाषांश्च मसूरं सन्धितानि च। वृन्ताकं च कलिङ्गं च सुप्ते देवे विवर्जयेत्॥' सन्धितानि=लवणशाकादीनि।
आमिष (व्रत में वर्जित पदार्थ) रामार्चनचन्द्रिका में पद्मपुराण से कहे गए हैं: 'प्राणी के अंग का चूर्ण, चमड़े (के पात्र) का जल, जम्बीर, बिजौरा, यज्ञशेष न हो ऐसे उड़द आदि, जो विष्णु को निवेदित न हो, जला हुआ अन्न, मसूर और मांस — यह आठ प्रकार का आमिष है; और उस-उस देश में मिलने वाली स्वादिष्ट वस्तु भी देव के सोने पर त्यागे।' पद्मपुराण के कार्तिकमाहात्म्य में: 'गाय, बकरी और भैंस के दूध के अतिरिक्त अन्य दूध आदि, मसूर धान्य, बासी अन्न, ब्राह्मण द्वारा खरीदे गए सब रस, भूमि से उत्पन्न (खारी मिट्टी का) नमक, ताँबे के पात्र में रखा गव्य, छोटे गड्ढे (पल्वल) का जल और केवल अपने लिए पकाया अन्न — बुद्धिमानों ने इसे आमिष कहा है।' तथा: 'निष्पाव (सेम), राजमाष, मसूर, सन्धित, बैंगन और कलिंग — देव के सोने पर त्यागे।' सन्धित = नमक डाले शाक (अचार) आदि।
तत्रैव विष्णुधर्मे– 'चतुर्ष्वपीह मासेषु हविष्याशी न पापभाक्।' हविष्याणि तु पृथ्वीचन्द्रोदये भविष्ये– 'हैमन्तिकं सितास्विन्नं धान्यं मुद्गा यवास्तिलाः। कलायकङ्गुनीवारा वास्तुकं हिलमोचिका॥ षष्टिका कालशाकं च मूलकं केमुकेतरत्। कन्दः सैन्धवसामुद्रे गव्ये च दधिसर्पिषी॥ पयोऽनुद्धृतसारं च पनसाम्रहरीतकी। पिप्पली जीरकं चैव नागरङ्गं च तित्तिणी॥ कदलीलवलीधात्रीफलान्यगुडमैक्षवम्। अतैलपक्वं मुनयो हविष्याणि प्रचक्षते॥' इति। सितास्विन्नम् = अनूष्मपक्वम् । धान्यं = तण्डुलादि। केमुकं = 'केमुता' इति प्राच्येषु प्रसिद्धः कन्दः, 'कलायस्तु सतीनकः' इत्यमरः; 'बटुरी' इति प्रसिद्धं धान्यम्। मदनरत्नेऽप्येवम्। अगस्त्यसंहितायां हैमन्ताद्युक्त्वा 'नारिकेलफलं चैव कदली लवली तथा। आग्रमामलकं चैव पनसं च हरीतकी॥ व्रतान्तरप्रशस्तं च हविष्यं मन्वते बुधाः॥’
वहीं विष्णुधर्म में: 'इन चारों मासों में हविष्य भोजन करने वाला पाप का भागी नहीं होता।' हविष्य (पदार्थ) पृथ्वीचन्द्रोदय में भविष्य से: 'हेमन्त का धान, सितास्विन्न धान्य, मूँग, जौ, तिल, कलाय (मटर), कंगु, नीवार (तिन्नी), बथुआ, हिलमोचिका (हिलमोचा साग), साठी धान, कालशाक, मूली, केमुक तथा अन्य कन्द, सैंधव और समुद्री नमक, गाय का दही और घी, बिना मक्खन निकाला दूध, कटहल, आम, हरड़, पिप्पली, जीरा, नारंगी, इमली, केला, लवली और आँवला के फल, गुड़ के अतिरिक्त ईख का (रस/शक्कर), और तेल में न पका (पदार्थ) — मुनि इन्हें हविष्य कहते हैं।' सितास्विन्न = भाप/उबाल से न पकाया हुआ; धान्य = चावल आदि; केमुक = पूर्वी प्रदेशों में 'केमुता' नाम से प्रसिद्ध कन्द; 'कलाय को सतीनक (भी कहते हैं)' — अमरकोश; यह 'बटुरी' नाम से प्रसिद्ध धान्य है। मदनरत्न में भी ऐसा ही है। अगस्त्यसंहिता में हैमन्त आदि (धान्य) कहकर: 'नारियल, केला, लवली, आम, आँवला, कटहल और हरड़ — विद्वान इन्हें अन्य व्रतों में भी प्रशस्त हविष्य मानते हैं।'
व्रतभेदेन फलविशेषाः—
व्रत-भेद से विशेष फल —
अन्यान्यपि व्रतान्युक्तानि हेमाद्रौ भविष्ये– 'स्त्री वा नरो वा मद्भक्तो धर्मार्थं सुदृढव्रतः॥ गृह्णीयान्नियमानेतान् दन्तधावनपूर्वकान्। तेषां फलानि वक्ष्यामि तत्कर्तॄणां पृथक् पृथक्॥ मधुरस्वरो भवेद्राजन् पुरुषो गुडवर्जनात्। तैलस्य वर्जनाद्राजन् सुन्दराङ्गः प्रजायते॥ कटुतैलपरित्यागाच्छत्रुनाशः प्रजायते। योगाभ्यासीव्भवेद्यस्तु स ब्रह्मपदमाप्नुयात्। ताम्बूलवर्जनाद्भोगी रक्तकण्ठश्च जायते॥ व्घृतत्यागाच्च लावण्यं सर्वस्निग्धतनुर्भवेत्। शाकपत्राशनाद्भोगी अपक्वादोऽमलो भवेत्॥ व्भूमौ प्रस्तरशायी च विप्रो मुनिवरो भवेत्। एकान्तरोपवासेन ब्रह्मलोके महीयते॥ व्धारणान्नखरोम्णां च गङ्गास्त्रानफलं लभेत्। मौनव्रती भवेद्यस्तु तस्याज्ञाऽस्खलिता भवेत्॥ भूमौ भुङ्क्ते सदा यस्तु स पृथिव्याः पतिर्भवेत्। प्रदक्षिणाशतं यस्तु करोति स्तुतिपाठकः व्हंसयुक्त विमानेन स च विष्णुपुरं व्रजेत्। अयाचितेन प्राप्नोति पुत्रान्धर्म्यान्विशेषतः॥ व्षष्ठान्नकालभोक्ता यः कल्पस्थायी भवेदिति। पर्णेषु यो नरो भुङ्क्ते कुरुक्षेत्रफलं लभेत्॥ गुडवर्जी नरो दद्यात्तद्भुतं ताम्रभाजनम्। सहिरण्यं नरश्रेष्ठ लवणस्याप्ययं विधिः॥ सुप्ते देवे तु यो विष्णोः शिवस्याङ्गणमर्चयेत्। पञ्चवर्णैस्तु यो नित्यं स्वस्तिकैः पद्मकैस्तथा॥ स याति रुद्रलोकं हि गाणपत्यमवाप्नुयात्॥'
हेमाद्रि में भविष्य से अन्य व्रत भी कहे गए हैं: 'स्त्री हो या पुरुष, मेरा भक्त धर्म के लिए दृढ़-व्रती होकर दन्तधावन-पूर्वक ये नियम ग्रहण करे; उनके करने वालों के फल मैं अलग-अलग कहता हूँ। हे राजन्! गुड़ त्यागने से पुरुष मधुर स्वर वाला होता है; तेल त्यागने से सुन्दर अंगों वाला होता है; कड़वे (सरसों) तेल के त्याग से शत्रु-नाश होता है; जो योगाभ्यासी होता है वह ब्रह्मपद पाता है; ताम्बूल त्यागने से भोगी और रक्तकण्ठ (सुरीला) होता है; घी त्यागने से लावण्य और सर्वांग स्निग्ध शरीर पाता है; शाक-पत्र खाने से भोगी, और बिना पका खाने वाला निर्मल होता है; भूमि या पत्थर पर सोने वाला विप्र श्रेष्ठ मुनि होता है; एक दिन छोड़कर उपवास करने से ब्रह्मलोक में पूजित होता है; नख और रोम धारण करने (न काटने) से गंगास्नान का फल पाता है; जो मौनव्रती होता है उसकी आज्ञा कभी नहीं टलती; जो सदा भूमि पर (रखकर) भोजन करता है वह पृथ्वी का स्वामी होता है; जो स्तुति-पाठ करते हुए सौ प्रदक्षिणा करता है वह हंस-युक्त विमान से विष्णुलोक जाता है; अयाचित (बिना माँगे मिले) भोजन से विशेषकर धर्मिष्ठ पुत्र पाता है; जो छठे काल (तीसरे दिन) भोजन करता है वह कल्प भर (स्वर्ग में) रहता है; जो पत्तों पर भोजन करता है वह कुरुक्षेत्र का फल पाता है। हे नरश्रेष्ठ! गुड़ त्यागने वाला (समाप्ति पर) गुड़ से भरा ताँबे का पात्र सुवर्ण सहित दे; नमक (के त्याग) की भी यही विधि है। देव के सोने पर जो विष्णु या शिव के आँगन को नित्य पाँच रंगों के स्वस्तिकों और कमलों (रंगोली) से अलंकृत करता है, वह रुद्रलोक जाता है और गणपति-पद (गणों का अधिपतित्व) पाता है।' (डिजिटल मूल पाठ में यहाँ कुछ स्थानों पर 'व्' अक्षर अनावश्यक जुड़ा है — वह टंकण-दोष है।)
अथैषां समाप्तौ कार्तिक्यां दानानि। 'एकभक्तव्रते दम्पती सम्पूज्य धेनुर्देया, नक्ते वस्त्रयुगं, एकान्तरोपवासे गौः, भूशयने शय्या, षष्ठकालभोजने गौः, व्रीेहिगोधूमादित्यागे हैमत्रीह्यादि, कृच्छ्रे गोयुग्मं, शाकाशने गौः पयोव्रते च, दधिमधुघृतव्रतेषु वासो गौश्च, ब्रह्मचर्ये स्वर्णमूर्तिः, ताम्बूलव्रते वासोयुगं, मौने घृतकुम्भो वस्त्रयुगं घण्टा च, देवाग्रे रङ्गमालिकाकरणे धेनुर्हेमपद्मं च, दीपिकाव्रते दीपिका वासोयुगं च, भूमिभोजने पर्णभोजने च कांस्यपात्रं गौश्च, चतुष्पथदीपे गोग्रासे च गोवृषौ, प्रदक्षिणाशते वस्त्रम्, अनुक्तेषु स्वर्ण गौश्च' इत्यादि हेमाद्री ज्ञेयम्। तथा च भार्गवार्चनदीपिकायां पाद्मे– 'शयनी -बोधिनीमध्ये शमीदूर्वापमार्गकैः। भृङ्गराजेन देवांस्तु नार्चयीत कदाचन॥' हेमाद्रौ पाद्मे– 'आषाढादिचतुर्मासानभ्यङ्गं वर्जयेन्नरः। समाप्तौ च पुनर्दद्यात्तिलतैलयुतं घटम्॥
अब इन (व्रतों) की समाप्ति पर कार्तिकी (द्वादशी) को दान — 'एकभक्त व्रत में दम्पती का पूजन करके धेनु दे; नक्त में दो वस्त्र; एकान्तर उपवास में गाय; भूमि-शयन में शय्या; छठे काल भोजन में गाय; धान-गेहूँ आदि के त्याग में सोने के धान आदि; कृच्छ्र में गायों का जोड़ा; शाक-भोजन और पयोव्रत में गाय; दही, मधु और घी के व्रतों में वस्त्र और गाय; ब्रह्मचर्य में सोने की मूर्ति; ताम्बूल-व्रत में दो वस्त्र; मौन में घी का घड़ा, दो वस्त्र और घण्टा; देव के आगे रंगोली बनाने में धेनु और सोने का कमल; दीपक-व्रत में दीपक और दो वस्त्र; भूमि पर और पत्तों पर भोजन में काँसे का पात्र और गाय; चौराहे पर दीप और गो-ग्रास (व्रत) में गाय-बैल; सौ प्रदक्षिणा में वस्त्र; और जिनका (दान) नहीं कहा उनमें सोना और गाय' — इत्यादि हेमाद्रि से जानना चाहिए। भार्गवार्चनदीपिका में पद्मपुराण से: 'शयनी और बोधिनी (एकादशी) के बीच शमी, दूर्वा, अपामार्ग और भृंगराज से देवताओं का पूजन कभी न करे।' हेमाद्रि में पद्मपुराण से: 'आषाढ आदि चार महीनों में मनुष्य अभ्यंग (तेल-मालिश) त्यागे, और समाप्ति पर तिल-तेल से भरा घड़ा दान करे।'
पाठ-स्रोत: निर्णयसिन्धु — निर्णयसागर प्रेस, मुम्बई का संस्करण (मूल पाठ; सम्पादकीय पाद-टिप्पणियाँ व पाठान्तर यहाँ नहीं दिए गए); धर्मसिन्धु — निर्णयसागर प्रेस, 1888 (सं. कृष्णशास्त्री नवरे)। डिजिटल पाठ: ई-भारती-सम्पत् (कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय)। धर्मसिन्धु का मुद्रित पाठ प्रायः बिना शब्द-विराम के है, वैसा ही रखा है। टंकण/ओसीआर की कुछ त्रुटियाँ सम्भव — संदेह होने पर मुद्रित ग्रन्थ से मिलाएँ।