📖 निर्णयसिन्धु · द्वितीय परिच्छेद — चैत्र से फाल्गुन तक मास-क्रम से व्रत-पर्व · पृष्ठ 32/87
माघशुक्लाष्टमी — भीष्माष्टमी
माघशुक्लाष्टमी भीष्माष्टमी। तदुक्तं हेमाद्रौ पाद्मे- 'माघे मासि सिताष्टम्यां सतिलं भीष्मतर्पणम्। श्राद्धं च ये नराः कुर्युस्ते स्युः सन्ततिभागिनः॥' इति। भारतेऽपि- 'शुक्लाष्टम्यां तु माघस्य दद्याद्भीष्माय यो जलम्। संवत्सरकृतं पापं तत्क्षणादेव नश्यति॥' इति धवलनिबन्धे स्मृतिः। 'अष्टम्यां तु सिते पक्षे भीष्माय तु तिलोदकम्। अन्नं च विधिवद्दद्युः सर्वे वर्णा द्विजातयः॥' सर्ववर्णोक्तेर्द्विजातय इति सम्बोधनम्। तर्पणमन्त्रस्त- त्रैव - 'भीष्मः शान्तनवो वीरः सत्यवादी जितेन्द्रियः। आभिरद्भिरवाप्नोति पुत्रपौत्रोचितां क्रियाम्॥ वैयाघ्रपदगोत्राय साङ्कृत्यप्रवराय च। अपुत्राय ददाम्येतजलं भीष्माय वर्मणे॥वसूनामवताराय शन्तनोरात्मजाय च। अर्घे ददामि भीष्माय आबालब्रह्मचारिणे॥' इति। एतज्जीवत्पितृकस्यापि भवति; 'जीवत्पितापि कुर्वीत तर्पणं यमभीष्मयोः।' इति पाद्मोक्तेरिति जीवत्पितृकनिर्णये पितृचरणैरुक्तम्। एतच्चापसव्येन कार्यमिति दिवोदासीये। अत्र श्राद्धं काम्यं, तर्पणं च नित्यम्। 'ब्राह्मणाद्याश्च ये वर्णा दद्युर्भीष्माय नो जलम्। संवत्सरकृतं तेषां पुण्यं नश्यति सत्तम॥' इति मदनरत्ने वचनात्॥
माघ शुक्ल अष्टमी 'भीष्माष्टमी' है। हेमाद्रि में पद्मपुराण से कहा है: 'जो मनुष्य माघ मास की शुक्ल अष्टमी को तिल सहित भीष्म-तर्पण और श्राद्ध करते हैं, वे सन्तान के भागी होते हैं।' महाभारत में भी: 'जो माघ की शुक्ल अष्टमी को भीष्म को जल देता है, उसका वर्ष भर का किया पाप उसी क्षण नष्ट हो जाता है।' धवल-निबन्ध में स्मृति: 'हे द्विजातियो! शुक्ल पक्ष की अष्टमी को सब वर्ण भीष्म को विधिपूर्वक तिलोदक और अन्न दें।' 'सब वर्ण' कहने से 'द्विजातयः' सम्बोधन है। तर्पण-मन्त्र वहीं: 'शान्तनु-पुत्र, वीर, सत्यवादी, जितेन्द्रिय भीष्म इस जल से पुत्र-पौत्रों द्वारा की जाने योग्य क्रिया पाएँ। वैयाघ्रपद गोत्र वाले, सांकृति प्रवर वाले, पुत्रहीन भीष्म वर्मा को मैं यह जल देता हूँ। वसुओं के अवतार, शान्तनु के पुत्र, बाल्यावस्था से ब्रह्मचारी भीष्म को मैं अर्घ्य देता हूँ।' यह (तर्पण) जीवित पिता वाले को भी होता है; पद्मपुराण का वचन है — 'जीवित पिता वाला भी यम और भीष्म का तर्पण करे' — ऐसा जीवत्पितृक-निर्णय में पूज्य पिताजी ने कहा है। यह अपसव्य से करना चाहिए, ऐसा दिवोदासीय में है। इसमें श्राद्ध काम्य है, और तर्पण नित्य; मदनरत्न का वचन है — 'हे सत्तम! ब्राह्मण आदि जो वर्ण भीष्म को जल नहीं देते, उनका वर्ष भर का किया पुण्य नष्ट हो जाता है।'
माघशुक्लद्वादशी
माघशुक्लद्वादशी भीष्मद्वादशी; 'त्वया कृतमिदं वीर तव नाम्ना भविष्यति। सा भीष्मद्वादशीत्येषा सर्वपापहरा शुभा॥ इति हेमाद्रौ पाद्मवचनात्। इयं पूर्वयुता; युग्मवाक्यात्॥ माघी पूर्णिमा परेत्युक्तं भीष्मद्वादशी। प्राक्। तथा हेमाद्रौ ब्राह्म- 'मघास्थयोश्च जीवेन्द्रोर्महामाघीति कथ्यते॥' तत्रैव ज्योतिषे- 'मेषपृष्ठे तथा सौरिः सिंहे च गुरुचन्द्रमाः। भास्करः श्रवणर्क्षे च महामाघीति सा स्मृता॥' तथा भविष्ये- 'वैशाखी कार्तिकी माघी तिथयोऽतीव पूजिताः। स्नानदानविहीनास्ता न नेयाः पाण्डुनन्दन॥' तथा- 'तिलपात्राणि देयानि कञ्चुकाः कम्बलास्तथा।' इति॥
माघ शुक्ल द्वादशी 'भीष्म-द्वादशी' है; हेमाद्रि में पद्मपुराण का वचन है — '(हे भीष्म!) हे वीर, तुमने यह (व्रत) किया, (इसलिए) यह तुम्हारे नाम से होगा; वह यह भीष्म-द्वादशी सब पाप हरने वाली और शुभ है।' यह पूर्वयुता (ग्राह्य) है, युग्म-वाक्य से। माघी पूर्णिमा परा (ग्राह्य) है, यह पहले कहा गया। तथा हेमाद्रि में ब्रह्मपुराण से: 'गुरु और चन्द्रमा मघा में स्थित हों तो (वह) "महामाघी" कहलाती है।' वहीं ज्योतिष से: 'शनि मेष पर, गुरु और चन्द्रमा सिंह में, और सूर्य श्रवण नक्षत्र में हो, तो वह महामाघी कही गई है।' तथा भविष्य में: 'हे पाण्डुनन्दन! वैशाखी, कार्तिकी और माघी — ये तिथियाँ अत्यन्त पूजित हैं; इन्हें स्नान-दान के बिना नहीं बिताना चाहिए।' तथा: 'तिल-पात्र, कुर्ते और कम्बल देने चाहिए।' (मूल पाठ में 'भीष्मद्वादशी' शीर्षक-शब्द वाक्य के बीच भी आ गया है।)
माघपूर्णिमानन्तराऽष्टमी
माघपूर्णिमानन्तराऽष्टमी माघी अष्टका, तन्निर्णयः पूर्वेधुरन्वष्टका निर्णयश्च पूर्वमुक्तः। मलमासे चैता न भवन्तीत्येतत्सर्वं मार्गशीर्षप्रकरणेऽभिहितम्। तथा चतसृष्वष्टकास्वशक्तावेपा आवश्यकी; 'हेमन्त-शिशिरयोश्चतुर्णामपरपक्षाणामष्टमीष्वष्टका एकस्यां वा' इत्याश्वलायनोक्तेः। तथा माघाष्टकां प्रक्रम्य- 'तामेकाष्टकेत्याचक्षते' इत्यापस्तम्बवचनाच्चेत्यादि प्रयोगपारिजाते ज्ञेयम्॥
माघ पूर्णिमा के बाद की अष्टमी 'माघी अष्टका' है; उसका निर्णय तथा पूर्वेद्युः और अन्वष्टका का निर्णय पहले कहा जा चुका। और मलमास में ये नहीं होतीं — यह सब मार्गशीर्ष-प्रकरण में कहा गया है। तथा चारों अष्टकाओं (के करने) में असमर्थ हो तो यह (माघी) आवश्यक है; आश्वलायन का वचन है — 'हेमन्त-शिशिर के चार अपर पक्षों की अष्टमियों में अष्टकाएँ, या एक में'; और माघ की अष्टका के प्रसंग में आपस्तम्ब का वचन — 'उसे "एकाष्टका" कहते हैं' — इत्यादि प्रयोगपारिजात में जानना चाहिए।
इति श्रीकमलाकरभट्टकृते निर्णयसिन्धौ द्वितीयपरिच्छेदे माघमासः॥
इस प्रकार श्री कमलाकर भट्ट कृत निर्णयसिन्धु के द्वितीय परिच्छेद में माघ मास (का निर्णय) समाप्त।
कुम्भे षोडश घटिकाः पुण्याः। शेषं प्राग्वत्। फाल्गुनकृष्णाष्टम्यां विशेषः कल्पतरौ 'फाल्गुनस्य च मासस्य कृष्णाष्टम्यां महीपते।' इत्युपक्रम्य - 'जाता दाशरथेः पत्नी तस्मिन्नहनि जानकी। उपोषितो रघुपतिः समुद्रस्य तटे तदा॥ रामपत्नी च सम्पूज्या सीता जनकनन्दिनी॥'
कुम्भ (-संक्रान्ति) में सोलह घड़ियाँ पुण्य हैं; शेष (नियम) पहले की भाँति। फाल्गुन कृष्ण अष्टमी में विशेष कल्पतरु में — 'हे महीपते! फाल्गुन मास की कृष्ण अष्टमी को…' यह आरम्भ करके — 'उस दिन दशरथ-पुत्र (राम) की पत्नी जानकी उत्पन्न हुईं; तब रघुपति (राम) ने समुद्र के तट पर उपवास किया था; (अतः इस दिन) राम-पत्नी जनक-नन्दिनी सीता पूजनीय हैं।' (यह सीताष्टमी है।)
महाशिवरात्रिफाल्गुनकृष्णचतुर्दशी
महाशिवरात्रिफाल्गुनकृष्णचतुर्दशी शिवरात्रिः। सा च केषुचिद्वचनेषु प्रदोषव्यापिनी ग्राह्येत्युक्तं, निर्णयः। केषुचिन्निशीथव्यापिनी। तत्राद्या माधवीये- 'त्रयोदश्यस्तगे सूर्ये चतसृष्वेव नाडिषु। भूतविद्धा तु या तत्र शिवरात्रिव्रतं चरेत्॥' स्मृत्यन्तरेऽपि- 'प्रदोषव्यापिनी ग्राह्या शिवरात्रिचतुर्दशी। रात्रौ जागरणं यस्मात्तस्मात्तां समुपोषयेत्॥' अत्र प्रदोषो रात्रिः; उत्तरार्धे तस्या हेतुत्वोक्तेः। कामिकेऽपि- 'आदित्यास्तमये काले अस्ति चेद्या चतुर्दशी। तद्रात्रिः शिवरात्रिः स्यात्सा भवेदुत्तमोत्तमा॥' इति। द्वितीयापि तत्रैव नारदसंहितायाम्- 'अर्धरात्रियुता यत्र माघकृष्णचतुर्दशी। शिवरात्रिव्रतं तत्र सोऽश्व-मेधफलं लभेत्॥' स्मृत्यन्तरेऽपि- 'भवेद्यत्र त्रयोदश्यां भूतव्याप्ता महानिशा। शिवरात्रिव्रतं तत्र कुर्याज्जागरणं तथा॥' इति। ईशानसंहितायाम्- 'माघकृष्णचतुर्दश्यामादिदेवो महानिशि।शिवलिङ्गतयोद्भूतः कोटिसूर्यसमप्रभः॥ तत्कालव्यापिनी ग्राह्या शिवरात्रिव्रते तिथिः॥’ इति। 'अर्धरात्रादधश्चोर्ध्वं युक्ता यत्र चतुर्दशी। तत्तिथावेव कुर्वीत शिवरात्रिव्रतं व्रती॥ नार्धरात्रादधचोर्ध्वं युक्ता यत्र चतुर्दशी। नैव तत्र व्रतं कुर्यादायुरैश्वर्यानितः॥' अर्धरात्रश्च द्वितीययामान्त्य-तृतीययामाद्यघटीद्वयरूप इति माधवः। वचनं तूक्तं प्राक्। एवं सति पूर्वेद्युरेवोभयव्याप्तौ पूर्वैव; 'त्रयोदशी यदा देवि दिनभुक्तिप्रमाणतः। जागरे शिवरात्रिः स्यान्निशि पूर्णा चतुर्दशी॥' इति स्कान्दोक्तेः। दिनभुक्तिः=अस्तमयः; 'जयन्ती शिवरात्रिश्च कार्ये भद्राजयान्विते।' इति स्कान्दाच्च।दिनद्वये निशीथव्याप्तौ हेमाद्रिमते पूर्वा; 'अर्धरात्रात्पुरस्ताच्चेज्जयायोगो यदा भवेत्। पूर्वविद्धैव कर्तव्या शिवरात्रिः शिवप्रियैः॥' इति पाद्मवचनात्। मदनरत्नेऽप्येवम्। गौडा अप्येवमाहुः।
महाशिवरात्रि — फाल्गुन (पूर्णिमान्त; अमान्त माघ) कृष्ण चतुर्दशी 'शिवरात्रि' है। कुछ वचनों में वह प्रदोष-व्यापिनी ग्राह्य कही गई है, कुछ में अर्धरात्रि-व्यापिनी। उनमें पहली (प्रदोष-व्यापिनी) माधवीय में: 'त्रयोदशी को सूर्य अस्त होने पर (रात्रि की पहली) चार नाड़ियों में ही जो भूतविद्धा (चतुर्दशी-युक्त) हो, उसमें शिवरात्रि-व्रत करे।' अन्य स्मृति में भी: 'शिवरात्रि की चतुर्दशी प्रदोष-व्यापिनी ग्राह्य है; क्योंकि रात्रि में जागरण (होता) है, इसलिए उसका उपवास करे।' यहाँ प्रदोष = रात्रि; क्योंकि उत्तरार्ध में उस (रात्रि) को हेतु कहा है। कामिक (आगम) में भी: 'सूर्यास्त के समय यदि चतुर्दशी हो, तो उसकी रात्रि शिवरात्रि होती है, वह उत्तमोत्तम है।' दूसरी (अर्धरात्रि-व्यापिनी) भी वहीं नारदसंहिता में: 'जहाँ माघ कृष्ण चतुर्दशी अर्धरात्रि से युक्त हो, उसमें शिवरात्रि-व्रत (करने वाला) अश्वमेध का फल पाता है।' अन्य स्मृति में भी: 'जहाँ त्रयोदशी (के दिन) में महानिशा भूत (चतुर्दशी) से व्याप्त हो, वहाँ शिवरात्रि-व्रत और जागरण करे।' ईशानसंहिता में: 'माघ कृष्ण चतुर्दशी को महानिशा में आदिदेव (शिव) करोड़ सूर्यों के समान प्रभा वाले शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए; शिवरात्रि-व्रत में उस काल (महानिशा) में व्याप्त तिथि ग्राह्य है।' (तथा) 'जहाँ अर्धरात्रि से पहले और बाद (दोनों ओर) चतुर्दशी युक्त हो, व्रती उसी तिथि में शिवरात्रि-व्रत करे; जहाँ अर्धरात्रि से पहले और बाद चतुर्दशी युक्त न हो, वहाँ आयु और ऐश्वर्य चाहने वाला व्रत न करे।' अर्धरात्रि = दूसरे प्रहर की अन्तिम और तीसरे प्रहर की पहली — (कुल) दो घड़ी, ऐसा माधव (कहते हैं); वचन पहले कहा जा चुका। ऐसा होने पर, पहले दिन ही दोनों (प्रदोष और अर्धरात्रि) में व्याप्ति हो तो पूर्वा ही; स्कन्दपुराण का वचन है — 'हे देवि! जब दिन-भुक्ति (सूर्यास्त) तक त्रयोदशी हो और रात्रि में पूर्ण चतुर्दशी, तो जागरण में शिवरात्रि होती है।' दिन-भुक्ति = सूर्यास्त। और स्कन्दपुराण का — 'जयन्ती और शिवरात्रि भद्रा (सप्तमी) और जया (त्रयोदशी) से युक्त करनी चाहिए।' दोनों दिन अर्धरात्रि-व्याप्ति हो तो हेमाद्रि के मत में पूर्वा; पद्मपुराण के वचन से — 'यदि अर्धरात्रि से पहले जया (त्रयोदशी) का योग हो, तो शिव-भक्तों को शिवरात्रि पूर्वविद्धा ही करनी चाहिए।' मदनरत्न में भी ऐसा ही है; गौड़ भी ऐसा ही कहते हैं। (मूल पाठ में 'निर्णयः' शब्द वाक्य के बीच आ गया है।)
निर्णयामृते तु सर्वापि शिवरात्रिः प्रदोषव्यापिन्येव। अर्धरात्रवाक्यानि कैमुतिकन्यायेन प्रदोषस्तावकानीत्युक्तम्। तन्न; अर्धरात्रस्य पूर्व कर्मकालत्वोक्तेः। परदिने प्रदोषनिशीथोभयव्या-प्तिसत्त्वात्परैवेति तु माधवः। इदमेव च युक्तं प्रतीमः। परेद्युः प्रागुक्तार्धरात्रस्यैकदेशव्याप्तौ पूर्वेद्युः सम्पूर्णतठ्याप्तौ च सत्यपि परेद्युः प्रदोषनिशीथोभययोगे पूर्वेद्युः सम्पूर्णव्याप्तेः पूर्वैव; 'व्याप्यार्धरात्रं यस्यां तु लभ्यते या चतुर्दशी। तस्यामेव व्रतं कार्यं मत्प्रसादार्थिभिर्नरैः॥ तदूर्ध्वाधोन्विता भूता सा कार्या व्रतिभिः सदा॥' इति माधवधृतेशानसंहितोक्तेः। पूर्वेद्युर्निशीथस्य परेद्युः प्रदोषस्येत्येकैकव्याप्तौ तु पूर्वेव; जयायोगस्य प्राशस्त्यात्। तच्चोक्तं नागरखण्डे- 'माघफाल्गुनयोर्मध्ये असिता या चतुर्दशी।
निर्णयामृत में तो (कहा है कि) सब शिवरात्रि प्रदोष-व्यापिनी ही (ग्राह्य) है; अर्धरात्रि वाले वाक्य कैमुतिक न्याय से प्रदोष की स्तुति करने वाले हैं। वह ठीक नहीं; क्योंकि पहले अर्धरात्रि को कर्मकाल कहा गया है। माधव तो (कहते हैं कि दोनों दिन अर्धरात्रि-व्याप्ति हो तो) अगले दिन प्रदोष और अर्धरात्रि दोनों में व्याप्ति होने से परा ही; और यही हमें युक्त प्रतीत होता है। अगले दिन पूर्वोक्त अर्धरात्रि के एक भाग में व्याप्ति हो, और पहले दिन (अर्धरात्रि में) पूर्ण व्याप्ति हो, तो अगले दिन प्रदोष-अर्धरात्रि दोनों का योग होने पर भी, पहले दिन पूर्ण व्याप्ति होने से पूर्वा ही; माधव द्वारा उद्धृत ईशानसंहिता का वचन है — 'जिसमें चतुर्दशी अर्धरात्रि को व्याप्त करके मिले, मेरी कृपा चाहने वाले मनुष्यों को उसी में व्रत करना चाहिए; उस (अर्धरात्रि) के ऊपर और नीचे (दोनों ओर) से युक्त भूत (चतुर्दशी) व्रतियों को सदा करनी चाहिए।' पहले दिन अर्धरात्रि में और अगले दिन प्रदोष में — इस प्रकार एक-एक (काल) में व्याप्ति हो, तो पूर्वा ही; क्योंकि जया (त्रयोदशी) का योग प्रशस्त है। वह नागरखण्ड में कहा है: 'माघ और फाल्गुन के बीच जो कृष्ण चतुर्दशी है, (आगे जारी)'
अनङ्गेन समायुक्ता कर्तव्या सा सदा तिथिः॥' इति। पाद्मे- 'अर्धरात्रात्पुरस्ताच्चेज्जयायोगो यदा भवेत्। पूर्वविद्धैव कर्तव्या शिवरात्रिः शिवप्रियैः॥' इति। स्कान्देऽपि- ‘भवेद्यत्र त्रयोदश्यां भूतव्याप्ता महानिशा। शिवरात्रिव्रतं तत्र कुर्याज्जागरणं तथा॥' इति, 'महतामपि पापानां दृष्टा वै निष्कृतिः परा। न दृष्टा कुर्वतां पुंसां कुहूयुक्तां तिथिं शिवाम्॥' इति स्कान्दे दर्शयोगस्य निन्दितत्वाच्च। यदा चतुर्दशी पूर्वेद्युर्निशीथादूर्ध्वं प्रवृत्ता परेद्युश्च निशीथादर्वागेव समाप्ता, तदा परेद्युरेक व्याप्तिसत्त्वात् परैव। 'माघासिते भूतदिनं हि राजन्नुपैति योगं यदि पञ्चदश्याः। जयाप्रयुक्तां न तु जातु कुर्याच्छिवस्य रात्रिं प्रियकृच्छिवस्य॥' इति वचनात्। एवं दिनद्वये प्रदोषव्याप्त्यभावे निशीथव्याप्तिसत्त्वात्पूर्वेव; तेन दिनद्वये निशीथव्याप्तौ प्रदोषव्याप्त्या निर्णयः। दिनद्वये प्रदोषव्याप्तौ निशीथेन निर्णयः। एकैकव्याप्तौ तु निशीथेन निर्णय इति। इयं च रविभौमसोमवारेषु शिवयोगे चातिप्रशस्ता। हेमाद्रौ तीर्थखण्डे लैङ्गे- 'फाल्गुनस्य चतुर्दश्यां कृष्णपक्षे समाहिताः। कृत्तिवासेश्वरं लिङ्गमर्चयन्ति शिवं शुभे॥ ते यान्ति परमं स्थानं सदाशिवमनामयम्॥'
'— वह अनंग (त्रयोदशी) से युक्त तिथि सदा करनी चाहिए।' पद्मपुराण में: 'यदि अर्धरात्रि से पहले जया का योग हो, तो शिव-भक्तों को शिवरात्रि पूर्वविद्धा ही करनी चाहिए।' स्कन्दपुराण में भी: 'जहाँ त्रयोदशी (के दिन) में महानिशा भूत (चतुर्दशी) से व्याप्त हो, वहाँ शिवरात्रि-व्रत और जागरण करे'; और स्कन्दपुराण में अमावस्या के योग की निन्दा भी है — 'बड़े-बड़े पापों का भी परम प्रायश्चित्त देखा गया है, (पर) कुहू (अमावस्या) से युक्त शिव-तिथि (शिवरात्रि) करने वाले पुरुषों का (प्रायश्चित्त) नहीं देखा गया।' जब चतुर्दशी पहले दिन अर्धरात्रि के बाद आरम्भ हो और अगले दिन अर्धरात्रि से पहले ही समाप्त हो जाए, तब अगले दिन एक (प्रदोष-) व्याप्ति होने से परा ही; वचन है — 'हे राजन्! माघ कृष्ण (पक्ष) में भूत (चतुर्दशी) का दिन यदि पंचदशी (अमावस्या) से योग पाता है, (तब भी) शिव का प्रिय करने वाला जया से रहित शिवरात्रि कभी न करे।' इसी प्रकार दोनों दिन प्रदोष-व्याप्ति न हो तो अर्धरात्रि-व्याप्ति होने से पूर्वा ही। अतः (सार यह है) — दोनों दिन अर्धरात्रि-व्याप्ति हो तो प्रदोष-व्याप्ति से निर्णय; दोनों दिन प्रदोष-व्याप्ति हो तो अर्धरात्रि से निर्णय; और एक-एक (काल) में व्याप्ति हो तो अर्धरात्रि से निर्णय। यह (शिवरात्रि) रविवार, मंगलवार, सोमवार और शिवयोग में अत्यन्त प्रशस्त है। हेमाद्रि के तीर्थखण्ड में लिंगपुराण से: 'हे शुभे! जो फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को एकाग्र होकर कृत्तिवासेश्वर लिंग (शिव) का अर्चन करते हैं, वे अनामय सदाशिव के परम स्थान को जाते हैं।'
शिवरात्रिपारणानिर्णयः
शिवरात्रिपारणानिर्णयः। शिवरात्रिपारणे तु विरुद्धवाक्यानि दृश्यन्ते। स्कान्दे- 'कृष्णाष्टमी स्कन्दषष्ठी शिवरात्रिश्चतुर्दशी। एताः पूर्वयुताः कार्यास्तिथ्यन्ते पारणं भवेत्॥ जन्माष्टमी रोहिणी च शिवरात्रिस्तथैव च। पूर्वविद्धैव कर्तव्या तिथिभान्ते च पारणम्॥' इति। तिथिमध्येऽपि पारणं स्कान्दे उक्तम्- 'उपोषणं चतुर्दश्यां चतुर्दश्यां तु पारणम्। कृतैः सुकृतलक्षैश्च लभ्यते वाथवा न वा॥ ब्रह्माण्डोदरमध्ये तु यानि तीर्थानि सन्ति वै। संस्नातानि भवन्तीह भूतायां पारणे कृते। तिथीनामेव सर्वासामुपवासव्रतादिषु॥ तिथ्यन्ते पारणं कुर्याद्विना शिवचतुर्दशीम्॥' इति। अत्र यामत्रयादर्वाक् चतुर्दशीसमाप्तौ तदन्ते तदूर्ध्वगामिन्यां तु प्रातस्तिथिमध्य एवेति हेमाद्रिमाधवादयो व्यवस्थामाहुः। तन्न; 'तिथ्यन्ते तिथिभान्ते वा पारणं यत्र चोदितम्। यामत्रयोर्ध्वगामिन्यां प्रातरेव हि पारणा॥' इत्यादि-सामान्यवचनैरेव व्यवस्थासिद्धेरुभयविधवाक्यवैयर्थ्यापत्तेः। वयं तु- 'तिथ्यन्ते पारणं भवेत्' इति कृष्णाष्टम्यादिविषयमेव, न तु शिवरात्रिविषयम्; तदुपादानं तु पूर्वयुतत्वमात्रकथनार्थम्, कथमन्यथा स्कान्दे एव शून्यहृदयवाक्यवत्तिथिमध्ये पारणविधानं घटते ? तस्मात् 'विना शिवचतुर्दशीम्' इति पर्युदस्तत्वाच्छिवराज्याः सर्वप्रकारेषु तिथिमध्य एव पारणेति ब्रूमः। शिष्टाचारोऽप्येवमेव। दीपिकायां तु रात्रावपि तिथ्यन्त एवोक्तम्-‘व्रततिथेरन्ते निशीथेऽपि वाश्नीयात्' इति। मदनरत्नकालादर्शयोस्तु- 'सा ह्यस्तमयपर्यन्तं व्यापिनी चेत्परेऽहनि। दिवैव पारणं कुर्यात्पारणे नैव दोषभाक्॥' इत्युक्तम्। तन्न; तिथिमध्ये पारणविधानान्निषेधे फलायोगाच्च तिथ्यन्तानपेक्षणाद्दोषाप्रसक्त्या चतुर्थपादासङ्गतेः। तेनेदं शिवरात्रिभिन्नव्रतपरं ज्ञेयम्।
शिवरात्रि-पारण का निर्णय। शिवरात्रि के पारण में तो विरुद्ध वाक्य दिखते हैं। स्कन्दपुराण में: 'कृष्णाष्टमी, स्कन्दषष्ठी और शिवरात्रि की चतुर्दशी — ये पूर्वयुता करनी चाहिए, (और) तिथि के अन्त में पारण होता है। जन्माष्टमी, रोहिणी और शिवरात्रि पूर्वविद्धा ही करनी चाहिए, और तिथि-नक्षत्र के अन्त में पारण।' (और) तिथि के बीच भी पारण स्कन्दपुराण में कहा है: 'चतुर्दशी को उपवास और चतुर्दशी में ही पारण — (यह) लाखों पुण्य करने पर भी मिले या न मिले; ब्रह्माण्ड के भीतर जो तीर्थ हैं, भूत (चतुर्दशी) में पारण करने पर (वे) सब स्नान किए हुए हो जाते हैं। सब तिथियों के उपवास, व्रत आदि में तिथि के अन्त में पारण करे, शिव-चतुर्दशी को छोड़कर।' यहाँ हेमाद्रि, माधव आदि (यह) व्यवस्था कहते हैं कि (रात्रि के) तीन प्रहर से पहले चतुर्दशी समाप्त हो तो उसके अन्त में, और उसके बाद तक जाने वाली हो तो प्रातः तिथि के बीच ही (पारण)। वह ठीक नहीं; क्योंकि 'जहाँ तिथि-अन्त या तिथि-नक्षत्र-अन्त में पारण विहित है, वहाँ (तिथि) तीन प्रहर से आगे जाने वाली हो तो प्रातः ही पारण' — इत्यादि सामान्य वचनों से ही व्यवस्था सिद्ध हो जाने पर, दोनों प्रकार के (विशेष) वाक्य व्यर्थ हो जाएँगे। हम तो (कहते हैं कि) 'तिथि के अन्त में पारण हो' — यह कृष्णाष्टमी आदि के विषय में ही है, शिवरात्रि के विषय में नहीं; उस (शिवरात्रि) का ग्रहण तो केवल पूर्वयुता होना कहने के लिए है; अन्यथा स्कन्दपुराण में ही, शून्य-हृदय (विचार-हीन) वाक्य की भाँति, तिथि के बीच पारण का विधान कैसे संगत होगा? इसलिए 'शिव-चतुर्दशी को छोड़कर' — इस पर्युदास से शिवरात्रि में सब प्रकार से तिथि के बीच ही पारण है — ऐसा हम कहते हैं। शिष्टाचार भी ऐसा ही है। दीपिका में तो रात्रि में भी तिथि के अन्त में ही (पारण) कहा है — 'व्रत-तिथि के अन्त में, अर्धरात्रि में भी, भोजन करे।' मदनरत्न और कालादर्श में तो कहा है: 'यदि वह (चतुर्दशी) अगले दिन सूर्यास्त तक व्याप्त हो, तो दिन में ही पारण करे; (ऐसे) पारण में दोष का भागी नहीं होता।' वह ठीक नहीं; क्योंकि तिथि के बीच पारण का विधान होने से निषेध में फल (दोष) का योग नहीं, तिथि-अन्त की अपेक्षा न होने से दोष का प्रसंग नहीं, (अतः) चौथे चरण की संगति नहीं बैठती। अतः यह (वचन) शिवरात्रि से भिन्न व्रतों के विषय में जानना।
इदं च व्रतं संयोगपृथक्त्वन्यायेन नित्यं काम्यं च। तथा च माधवीये स्कान्दे- 'परात्परतरं नास्ति शिवरात्रिव्रतात्परम्। न पूजयति भत्त्येशं रुद्रं त्रिभुवनेश्वरम्॥ जन्तुर्जन्मसहस्रेषु भ्रमते नात्र संशयः।' इत्यकरणे प्रत्यवायश्रवणात्। 'वर्षे वर्षे महादेवि नरो नारी पतिव्रता। शिवरात्रौ महादेवं नित्यं भक्त्या प्रपूजयेत्॥'ह इति वीप्साश्रुतेः। 'अर्णवो यदि वा शुष्येत्क्षीयते हिमवानपि। चलन्त्येते कदाचिद्वै निश्चलं हि शिवव्रतम्॥' इति वचनाच्च नित्यता। 'मम भक्तस्तु यो देवि शिवरात्रिमुपोषकः। गणत्वमक्षयं दिव्यमक्षयं शिवशासनम्॥ सर्वान्भुक्त्वा महाभोगांस्ततो मोक्षमवाप्नुयात्॥' इति स्कान्दात्।'द्वादशाब्दिकमेतत्स्याच्चतुर्विंशाब्दिकं तु वा। इति तत्रैवेशानसंहितावचनात्काम्यता। तत्रैव- 'शिवरात्रिव्रतं नाम सर्वपापप्रणाशनम्। आचण्डालमनुष्याणां भुक्तिमुक्तिप्रदायकम्॥' अत्र जागरोपवासपूजाः समुदिताः व्रतं, न तु प्रत्येकम्; समुदितानां फलसम्बन्धात्। यत्तु-‘अथवा शिवरात्रिं च पूजाजागरणैर्नयेत्।' तथा- 'अखण्डितव्रतो यो हि शिवरात्रिमुपोषयेत्। सर्वान्कामानवाप्नोति शिवेन सह मोदते॥ कश्चित्पुण्यविशेषेण व्रतहीनोऽपि यः पुमान्। जागरं कुरुते तत्र स रुद्रसमतां व्रजेत्॥' इत्यादि स्कान्दं तदनुकल्पत्वादशक्तपरम्॥
यह व्रत संयोग-पृथक्त्व न्याय से नित्य भी है और काम्य भी। माधवीय में स्कन्दपुराण से: 'शिवरात्रि-व्रत से बढ़कर (कुछ) श्रेष्ठ नहीं है; जो प्राणी त्रिभुवनेश्वर रुद्र ईश का भक्ति से पूजन नहीं करता, वह हजारों जन्मों तक भटकता है, इसमें संशय नहीं' — इस प्रकार न करने में दोष सुना जाता है; 'हे महादेवि! प्रतिवर्ष पुरुष या पतिव्रता स्त्री शिवरात्रि में महादेव का नित्य भक्ति से पूजन करे' — इस प्रकार वीप्सा सुनी जाती है; और वचन है — 'समुद्र सूख जाए, हिमालय भी क्षीण हो जाए, ये कभी चलायमान हो जाएँ, पर शिव-व्रत निश्चल है' — इनसे नित्यता (सिद्ध है)। 'हे देवि! जो मेरा भक्त शिवरात्रि का उपवास करता है, (वह) अक्षय दिव्य गणत्व और अक्षय शिव-शासन (पाता है), सब महाभोगों को भोगकर फिर मोक्ष पाता है' — इस स्कन्द-वचन से, और वहीं ईशानसंहिता के वचन — 'यह (व्रत) बारह वर्ष का या चौबीस वर्ष का हो' — से काम्यता (सिद्ध है)। वहीं: 'शिवरात्रि नामक व्रत सब पापों का नाश करने वाला, चाण्डाल तक (सब) मनुष्यों को भोग और मोक्ष देने वाला है।' यहाँ जागरण, उपवास और पूजा — (तीनों) मिलकर व्रत है, अलग-अलग नहीं; क्योंकि मिले हुए (तीनों) का फल से सम्बन्ध है। और जो स्कन्दपुराण में — 'अथवा पूजा और जागरण से शिवरात्रि बिताए'; तथा — 'जो अखण्डित-व्रत होकर शिवरात्रि का उपवास करता है, वह सब कामनाएँ पाता है और शिव के साथ आनन्द करता है; कोई पुरुष पुण्य-विशेष से व्रत-हीन होकर भी वहाँ जागरण करता है, वह रुद्र की समता पाता है' — इत्यादि है, वह अनुकल्प होने से असमर्थ के विषय में है।
माघेतरप्रतिमासशिवरात्रिस्तु-
माघेतरप्रतिमासशिवरात्रिस्तु- शिवरात्रिशब्दस्य माघकृष्णचतुर्दश्यामेव रूढत्वात्, 'माघमासस्य शेषे या प्रथमा फाल्गुनस्य च। कृष्णा चतुर्दशी सा तु शिवरात्रिः प्रकीर्तिता॥' इति हेमाद्रौ वचनाच्च नायं निर्णयस्तत्रेति रात्रौ यामचतुष्टये पूजाविधानाद्यस्मिन्दिने अधिका रात्रिव्याप्तिः सा ग्राह्या, साम्ये तु पूर्वैवेति हेमाद्रिरूचिवान्। वस्तुतस्तु प्रतिमासकृष्णचतुर्दश्यामपि- 'सर्वकामप्रदं कृष्णचतुर्दश्यां शिवव्रतम्।' इत्युपक्रम्य- 'चतुर्दशाब्दं कर्तव्यं शिवरात्रिव्रतं शुभम्।' इति हेमाद्रौ कालोत्तरे शिवरात्रिशब्दप्रयोगात्। कौण्डपायिनामयनाग्निहोत्रे नैत्यकाग्निहोत्रधर्मा इव तद्धर्मप्राप्तिः स्यादेव। अतः प्रदोषनिशीथोभयव्याप्त्यैव निर्णय इति वयं प्रतीमः। अस्यारम्भो हेमाद्रौ स्कान्दे- 'आदौ मार्गशिरे मासि दीपोत्सवदिनेऽपि वा। गृह्णीयान्माघमासे वा द्वादशैवमुपोषयेत्॥' तथा - 'दीपोत्सवे तथा माघे कृष्णा या तु चतुर्दशी। द्वादशस्वपि मासेषु प्रकुर्यादिह जागरम्॥ एवं द्वादशवर्षेषु द्वादशैव उद्यापनविधिः। तपोधनान्॥' वरयेदिति शेषः। चतुर्दश वा विप्रान् आचार्यं च वृत्वा- 'कुम्भोपरि न्यसेद्देवमुमया सहितं शिवम्॥ सौवर्णेऽप्यथ वा रौप्ये वृषभे संस्थितं शुभे॥' इत्युक्तम्। हैमीं मूर्ति सम्पूज्य स्थिरं चरं वा लिङ्गं पञ्चामृतसहस्रशतपञ्चाशत्तदर्धान्यतमकुम्भैः संस्नाप्य सम्पूज्य जागरं कृत्वा परेद्युस्तिलान्सहस्रं शतं वा हुत्वा विप्रेभ्यो वस्त्राणि द्वादश गाश्च दत्त्वा आचार्याय धेनुं शय्यां च दत्त्वा विप्रान्भोजयेदिति मदनरत्ने उक्तम्॥
माघ (महाशिवरात्रि) से भिन्न प्रतिमास (की) शिवरात्रि तो — 'शिवरात्रि' शब्द के माघ कृष्ण चतुर्दशी में ही रूढ़ होने से, और हेमाद्रि में वचन होने से — 'माघ मास के अन्त में और फाल्गुन के आरम्भ में जो कृष्ण चतुर्दशी है, वह शिवरात्रि कही गई है' — उसमें यह (पूर्वोक्त) निर्णय नहीं; (बल्कि) रात्रि के चारों प्रहरों में पूजा का विधान होने से जिस दिन रात्रि में अधिक व्याप्ति हो वह ग्राह्य है, (और) समान हो तो पूर्वा ही — ऐसा हेमाद्रि ने कहा है। वस्तुतः प्रतिमास की कृष्ण चतुर्दशी में भी — हेमाद्रि में कालोत्तर से — 'कृष्ण चतुर्दशी को शिव-व्रत सब कामनाएँ देने वाला है' — यह आरम्भ करके 'चौदह वर्ष शुभ शिवरात्रि-व्रत करना चाहिए' — (इस प्रकार) 'शिवरात्रि' शब्द का प्रयोग होने से, जैसे कौण्डपायियों के अयन-अग्निहोत्र में नित्य अग्निहोत्र के धर्म (प्राप्त होते हैं), वैसे ही उस (महाशिवरात्रि) के धर्मों की प्राप्ति होगी ही। अतः प्रदोष और अर्धरात्रि दोनों की व्याप्ति से ही निर्णय है — ऐसा हम समझते हैं। इसका आरम्भ हेमाद्रि में स्कन्दपुराण से: 'पहले मार्गशीर्ष मास में, या दीपोत्सव के दिन, या माघ मास में (व्रत) ग्रहण करे, और इस प्रकार बारह (चतुर्दशियों) का उपवास करे।' तथा: 'दीपोत्सव (कार्तिक) में और माघ में जो कृष्ण चतुर्दशी है — बारहों मासों में यहाँ जागरण करे; इस प्रकार बारह वर्षों में (व्रत करके, उद्यापन में) बारह तपोधनों का…' — 'वरण करे' इतना शेष है। या चौदह ब्राह्मणों और आचार्य का वरण करके — 'कलश पर सोने या चाँदी के शुभ वृषभ पर स्थित उमा सहित शिव देव को स्थापित करे' — ऐसा कहा है। सोने की मूर्ति का पूजन करके, स्थिर या चल लिंग को पंचामृत के हजार, सौ, पचास या पच्चीस (में से) किसी (संख्या के) कलशों से स्नान कराकर, पूजन करके, जागरण करके, अगले दिन हजार या सौ तिल (की आहुति) हवन करके, ब्राह्मणों को बारह वस्त्र और (बारह) गायें देकर, आचार्य को धेनु और शय्या देकर ब्राह्मणों को भोजन कराए — ऐसा मदनरत्न में कहा है। (मूल पाठ में 'उद्यापनविधिः' शीर्षक श्लोक के बीच आ गया है।)
पाठ-स्रोत: निर्णयसिन्धु — निर्णयसागर प्रेस, मुम्बई का संस्करण (मूल पाठ; सम्पादकीय पाद-टिप्पणियाँ व पाठान्तर यहाँ नहीं दिए गए); धर्मसिन्धु — निर्णयसागर प्रेस, 1888 (सं. कृष्णशास्त्री नवरे)। डिजिटल पाठ: ई-भारती-सम्पत् (कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय)। धर्मसिन्धु का मुद्रित पाठ प्रायः बिना शब्द-विराम के है, वैसा ही रखा है। टंकण/ओसीआर की कुछ त्रुटियाँ सम्भव — संदेह होने पर मुद्रित ग्रन्थ से मिलाएँ।