🕉️ 01 October 2026, Thursday · 04:03:37 AM · CDSHARMA.IN
ॐ

॥ शिव स्वरोदय एवं ऋण-मुक्ति यन्त्र ॥

❖

दैहिक प्राण-प्रवाह से कार्य-सिद्धि निर्णय एवं शास्त्रसम्मत ऋण-मुक्ति समृद्धि मुहूर्त

ऋण-मुक्ति एवं समृद्धि शास्त्रसम्मत मुहूर्त
⚠️ शास्त्रीय ऋण निषेध चेतावनियाँ (ऋण-प्रदोष नियम): • मंगलवार को कभी भी ऋण न लें: "भौमवारे न ग्राह्यं ऋणम्" — मंगलवार को लिया गया ऋण सात जन्मों तक नहीं उतरता, किन्तु इस दिन कर्ज की पहली किस्त चुकाने से ऋण से शीघ्र मुक्ति मिलती है।
• बुधवार को कभी किसी को धन उधार न दें: बुधवार को दिया गया कर्ज प्रायः डूब जाता है अथवा शत्रुता का कारण बनता है।
• रिक्ता तिथियाँ (चतुर्थी, नवमी, चतुर्दशी) तथा संक्रान्ति के दिन ऋण लेने से आजीवन दरिद्रता का वास होता है।

॥ ऋण-मुक्ति वैदिक साधना एवं महामन्त्र ॥

१. श्री ऋणहर्ता गणपति महामन्त्र
प्रातः शुद्ध घी का दीपक जलाकर दूर्वा सहित 108 जप करें:
ॐ गणेश ऋणं छिन्धि वरेण्यं हुं नमः फट्॥
यह मन्त्र व्यापारिक ऋण एवं आकस्मिक आर्थिक अवरोधों का शमन करता है।
२. ऋणमोचक मंगल स्तोत्र व छायापात्र
मंगलवार को लाल चन्दन, लाल पुष्प एवं तांबे के लोटे में जल अर्पित कर मन्त्र जपें:
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः॥
कांस्य पात्र में तिल का तेल भरकर मुख देखकर छायापात्र दान करने से भारी कर्ज उतरता है।
🔔
💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें